अफगानिस्तान ( Afghanistan ) के खिलाफ तीन टी20 ( T20 ) मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली की 13 महीनों बाद टी20 टीम में वापसी हुई है। रोहित शर्मा कप्तानी करेंगे। 2022 टी20 विश्व कप के बाद से न तो रोहित और न ही कोहली ने कोई अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेला है। दोनों की वापसी से इतना तय माना जा रहा है कि आगामी टी20 विश्व कप में ये खेलते नजर आएंगे। अनुभवी खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ को चोट के कारण नहीं चुना गया है।
टी20 ( T20 ) सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी को मोहाली में होगी। 14 जनवरी को दूसरा मुकाबला इंदौर में खेला जाएगा। उसके बाद तीसरा और आखिरी मैच 17 तारीख को बेंगलुरु में आयोजित होगा। जून में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम की यह आखिरी द्विपक्षीय टी20 सीरीज है।
टी20 ( T20 ) मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार है।
टी-20 ( T20 ) सीरीज के लिए ओपनर शुभमन गिल और विकेटकीपर संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई हैं। ओपनर ऋतुराज गायकवाड चोटिल हैं। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को टीम में जगह नहीं दी गई है। विकेटकीपर ईशान किशन निजी कारणों से उपलब्ध नहीं हैं।
चोटिल हार्दिक पांड्या की जगह शिवम दुबे को फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में चुना गया है, जबकि रवींद्र जाडेजा की जगह अक्षर पटेल को मौका दिया गया है। लेग स्पिनर के रूप में भारत के पास रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव का विकल्प है, वहीं वॉशिंगटन सुंदर को ऑफ स्पिन ऑलराउंडर के विकल्प के रूप में टीम में रखा गया है।
टी-20 ( T20 ) वर्ल्ड कप से पहले भारत 3 ही टी-20 मैच खेलेगा। तीनों मुकाबले अफगानिस्तान से होंगे। इसके बाद भारत इंग्लैंड से 5 टेस्ट खेलेगा और फिर IPL शुरू हो जाएगा। IPL के मई के तीसरे सप्ताह तक चलने की उम्मीद है। टूर्नामेंट के ठीक बाद एक जून से ही वेस्टइंडीज और अमेरिका में टी-20 वर्ल्ड कप भी शुरू हो जाएगा। इसका शेड्यूल ICC ने शुक्रवार, 5 जनवरी को ही जारी किया था।
What do you all make of this power-packed T20I squad set to face Afghanistan? ?#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/pY2cUPdpHy
— BCCI (@BCCI) January 7, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?