अयोध्या (Ayodhya ) में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। भव्य श्रीराम मंदिर का 22 जनवरी को उद्घाटन होने जा रहा है। इस मौके पर राजनीति जगत ही नहीं, बल्कि फिल्मी जगत की भी तमाम हस्तियों को बुलावा भेजा गया है। बीते दिन गायक सोनू निगम को भी निमंत्रण दिया गया। वहीं, अब इस लिस्ट में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। दोनों ने निमंत्रण स्वीकार किया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को अयोध्या (Ayodhya ) के राम मंदिर के उद्घाटन समारोह का निमंत्रण मिला है। दोनों सितारों को श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर, आरएसएस कोंकण के प्रांत प्रचार प्रमुख अजय मुडपे और निर्माता महावीर जैन से निमंत्रण मिला है।
श्री राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, टाइगर श्रॉफ, अनुपम खेर, अक्षय कुमार, आयुष्मान खुराना, सनी देओल और अजय देवगन और सोनू निगम साउथ सुपरस्टार यश और प्रभास समेत कई स्टार्स को न्योता भेजा गया है।
अयोध्या (Ayodhya ) में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जनवरी में पूरे विश्व से लाखों श्रद्धालु अयोध्या और प्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक, सांस्कृतिक शहरों की यात्रा करेंगे। ऐसे में, उन्हें अयोध्या के खोए वैभव की छवि दिखाने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए यहां आने वाले अन्य प्रांतों के श्रद्धालुओं को अयोध्या में तीर्थ स्थलों के दर्शन के साथ ही यहां की समृद्ध विरासत के साक्षात्कार के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
Actors Ranbir Kapoor and Alia Bhatt received an invitation to attend the consecration ceremony of Ram Temple on January 22nd in Ayodhya. pic.twitter.com/UaQD2xYpd8
— ANI (@ANI) January 7, 2024


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा