प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने अरब सागर में अगवा किए गए मालवाहक पोत को समुद्री लुटेरों से रिहा कराने के लिए भारतीय नौसेना के अभियान को ‘वीरतापूर्ण’ बताया। जयपुर में पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के 58वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने भारत के पहले सौर मिशन आदित्य एल1 की सफलता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह भारत की शक्ति और भारतीय वैज्ञानिकों की शक्ति का प्रमाण है।
पीएम मोदी (PM Modi ) ने कहा- दो दिन पहले भारतीय नौसेना ने एक को ऑपरेशन वीरता से पूरा किया। उन्होंने कहा कि जवानों को संदेश मिला- मालवाहक पोत खतरे में है तो भारतीय नौसेना के कमांडो सक्रिय हो गए। पोत में 21 नाविक थे, जिनमें 15 भारतीय थे। मार्कोस कमांडो ने सभी नाविकों को बचा लिया। बचाए जाने के बाद भारतीय नाविक कमांडो की बहादुरी की सराहना कर रहे थे और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे थे।
सम्मेलन में पीएम मोदी (PM Modi ) ने सौर मिशन आदित्य L1 का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा- अंतरिक्ष यान पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किलोमीटर दूर अपने गंतव्य, L1 बिंदु पर पहुंच गया है। यह वह स्थान है, जहां से आदित्य एल1 सूर्य को स्पष्ट रूप से देख सकेगा और उसके चमत्कारों का अध्ययन करेगा। पीएम मोदी ने कहा- आदित्य एल1 की सफलता भारत की शक्ति और भारतीय वैज्ञानिकों के कौशल का प्रमाण है।
रविवार को 5 विषयों पर चर्चा कर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi ) दिल्ली लौट गए थे। मोदी के जाने के बाद कॉन्फ्रेंस के बाकी विषयों पर गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में चर्चा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह राजभवन से सीधे RIC पहुंचे थे। यहां पर डीजी-आईजी के साथ कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। मोदी ने अधिकारियों के साथ दोपहर 1 बजे लंच किया। शाम को अधिकारियों के साथ टी लेकर मोदी दिल्ली रवाना हो गए थे।
#WATCH | Jaipur, Rajasthan: At the All India Conference of Director Generals and Inspector Generals of Police, Prime Minister Narendra Modi says, “Two days ago, the Indian Navy completed a very daring operation. As soon as a message was received from a merchant vessel in the… pic.twitter.com/62NhiEyCrF
— ANI (@ANI) January 7, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?