उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshahar ) के अहार थाना क्षेत्र स्थित स्वामी महानंद ब्रह्मचारी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अवंतिका देवी में पढ़ने वाले कक्षा नौ के एक और छात्र ने रविवार को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने स्कूल के प्राचार्य व एक आचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया है। करीब एक माह पूर्व भी इसी गुरुकुल के कक्षा नौ के एक अन्य छात्र ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी थी।
मेरठ जनपद के थाना परीक्षितगढ़ के गांव समसपुर आसिफाबाद निवासी ईश्वर दत्त शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि उनका 15 वर्षीय पुत्र गगन शर्मा स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था। स्कूल में उसका दाखिला करीब तीन वर्ष पूर्व कक्षा छह में कराया था। करीब 15 दिन पूर्व वह छुट्टी पर घर भी आया था। उस दौरान उसने अपने प्राचार्य तुलसीराम और आचार्य कमल शर्मा के खिलाफ मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न की शिकायत की थी। इस संबंध में पिता ईश्वर दत्त शर्मा ने प्राचार्य को अवगत कराते हुए उत्पीड़न न करने की गुहार लगाई थी। लेकिन, इसके बावजूद उनका व्यवहार गगन के प्रति नहीं बदला।
पिता ने बताया कि रविवार सुबह करीब पौने आठ बजे आचार्य कमल शर्मा ने उन्हें फोन कर कहा था कि आपका लड़का बिजली का बोर्ड छेड़ रहा है। इसके बाद फोन कट गया। करीब साढ़े तीन घंटे बाद सुबह करीब 11 बजे स्कूल के प्राचार्य तुलसीराम ने गगन के पिता को फोन किया और बताया कि गगन ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। मामले की जानकारी होने पर पहुंची बुलंदशहर (Bulandshahar ) पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। साथ ही तहरीर के आधार पर आरोपी प्राचार्य व आचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। देर शाम दोनों को बुलंदशहर (Bulandshahar ) पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
गगन शर्मा की आत्महत्या का मामला स्कूल का पहला मामला नहीं है। करीब एक माह पूर्व गत पांच दिसंबर को भी गुरुकुल के कक्षा नौ के एक अन्य छात्र अभिषेक पचौरी निवासी गांव पोहना थाना जवां अलीगढ़ ने इसी स्थान पर फंदे से लटककर आत्महत्या की थी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। उस प्रकरण की जांच में भी रविवार को आरोपी बनाए गए आचार्य का नाम ही बच्चे का डांट-डपटने और मानसिक रूप से उत्पीड़न करने में सामने आया था।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत