हरियाणा (Haryana ) के सिरसा ( Sirsa ) के गांव शेरगढ़ के समीप सोमवार को एक अनियंत्रित डिजायर कार पेड़ से जा टकराई। जिससे कार में सवार तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि डिजायर कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार गंगानगर से परिचित के अंतिम संस्कार में हिसार आ रहे थे।मृतकों की पहचान दर्शना देवी पत्नी बनवारी लाल, गुड्डी देवी पत्नी कृष्ण कुमार, चंद्रकला पत्नी ओम प्रकाश निवासी गांव गोलूवाला जिला श्री गंगानगर (राजस्थान ) तथा सुभाष चंद्र पुत्र रामचंद्र निवासी सरदारपुर (राजस्थान ) के तौर पर हुई है।
सिरसा ( Sirsa ) पुलिस के मुताबिक राजस्थान के श्री गंगानगर के रहने वाले बनवारी लाल के ससुर का निधन हो गया था। इसकी सूचना मिलते ही वह अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रहे थे। घर से उनके साथ पत्नी दर्शन और एक रिश्तेदार गुड्डा देवी भी थी।
दोपहर बाद करीब 3 बजे उनकी कार जब डबवाली-संगरिया रोड पर गांव शेरगढ़ के करीब पहुंची तो कार अचानक बेकाबू हो गई। जिसके बाद वह पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार आगे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद सूचना मिलते ही सिरसा ( Sirsa ) पुलिस डबवाली के प्रभारी शैलेंद्र कुमार भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकाला। लेकिन पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। शहर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार व जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि उक्त सभी कार सवार लोग श्री गंगानगर से बनवारी लाल के ससुर के संस्कार में शामिल होने के लिए हिसार जा रहे थे। उन्होंने बताया कि उक्त हादसे में दो दंपतियों सहित एक अन्य महिला व युवक की मौत हो गई।शुरूआती जांच में कार के बेकाबू होने का पता चला है। हालांकि कार बेकाबू कैसे हुई?, इसके बारे में जांच की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?