हरियाणा (Haryana ) सोनीपत( Sonipat )के नेशनल हाईवे-44 पर प्याऊ मनियारी के पास देर रात आगे चल रहे ट्रक में टकराने से कार सवार दिल्ली पुलिस( Delhi Police) के दो इंस्पेक्टर दिनेश बेनीवाल व इंस्पेक्टर रणबीर सिंह चहल की मौत हो गई।
हादसा ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने हुआ। हादसे में कार ट्रक में टकराने के बाद क्षतिग्रस्त होकर ढांचा बन गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोडक़र मौके से भाग गया।
झज्जर के बहादुरगढ़ स्थित गांव दादनपुर निवासी दिनेश बेनीवाल और जींद के नरवाना निवासी रणबीर चहल दिल्ली पुलिस( Delhi Police) में इंस्पेक्टर के पद पर थे। दिनेश बेनीवाल दिल्ली के हैदरपुर नॉर्थ वेस्ट स्पेशल सेल में और रणधीर चहल आदर्श नगर थाना दिल्ली में नियुक्त थे। दोनों देर रात वेन्यू कार में सवार होकर दिल्ली से सोनीपत की तरफ आ रहे थे।
कार को दिनेश बेनीवाल चला रहे थे। जब वह देर रात साढ़े 11 बजे कुंडली से आगे प्याऊ मनियारी के पास पहुंचे तो अचानक उनके आगे चल रहे ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दिए। जिससे कार ट्रक में टकरा गया। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों दिल्ली पुलिस( Delhi Police) के इंस्पेक्टर की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना से एसआई कटार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दोनों शवों को नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोडक़र भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि ड्राइवर ट्रक काे लापरवाही से चला रहा था और अचानक से ब्रेक लगाने से ये हादसा हुआ है। पुलिस ने धारा 279, 304A IPC के तहत केस दर्ज कर लिया है। मृतक इंस्पेक्टरों के शवों के पोस्टमार्टम आज होगा।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत