भूमाफिया और आगरा पुलिस के ख़तरनाक गठजोड़ का खुलासे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) सख़्त हो गये है, उन्होंने इस को गंभीरता से लिया है इसमें पहली गाज आगरा पुलिस कमिश्नर ( Agra Police Commissioner )पर गिरी है। डॉ. प्रीतिंदर सिंह कमिश्नर पद से हटा लखनऊ में पुलिस महानिदेशक कार्यालय से संबद्ध कर दिया है ।उनके स्थान पर गोरखपुर रेंज के आईजी जे. रवींद्र गौड़( J Ravinder Goud) को आगरा का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
माना जा रहा है कि भूमाफिया के करोड़ों रुपए की जमीन कब्जाने और पुलिस द्वारा पीड़ित को फर्जी मुकदमे में जेल भेजने पर ये कार्रवाई हुई है। इस मामले में पीड़िता ने डीजीपी से शिकायत की थी। डीजीपी ने इस मामले में गोपनीय जांच कराई थी।
जब फ़ज़ीहत हुई और आगरा पुलिस क्रूर चेहरा सामने आया तो आनन -फ़ानन में भूमाफ़िया के लिये काम करने वाले पुलिस इंस्पेक्टर समेत 18 लोगों के खिलाफ डकैती का मुक़दमा दर्ज कर मामले की जांच के लिए पुलिस आयुक्त ( Agra Police Commissioner )ने एसआईटी का गठन कर दिया ।
अब मामले में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है। कहा कि पुलिस की शह पर करोड़ों की जमीन कब्जा करने के मामले में पुलिस कमिश्नर ( Agra Police Commissioner )प्रीतिंदर सिंह का ट्रांसफर केवल पर्याप्त नहीं है। उन्होंने आरोपियों को खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?