असम (Assam) के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने कहा है कि कांग्रेस ने राम मंदिर के उद्घाटन का न्योता ठुकराकर अपने पाप धोने का सुनहरा मौका गंवा दिया है। उन्होंने कहा कि आज तक कांग्रेस ने हिंदू धर्म और हिंदुस्तानी सभ्यता के खिलाफ जितने पाप किए हैं, उनमें से कुछ पाप मिटाने के लिए विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने उन्हें मौका दिया था, लेकिन कांग्रेस इसका लाभ नहीं उठा सकी।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने कहा कि कांग्रेस ने आज जो किया है, उस परंपरा को पंडित नेहरू ने शुरू किया था। 72 साल पहले पंडित नेहरू ने सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार किया था, आज उनके वंशज राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार कर रहे हैं। मुझे तो लगता है कि कांग्रेस को इस कार्यक्रम का न्योता दिया ही नहीं जाना चाहिए था। लेकिन उन्हें न्योता मिला और उन्होंने फिर गलत फैसला लिया। इसके लिए मुझे उन पर तरस आता है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया कि राहुल ने 2005 में अफगानिस्तान में बाबर की दरगाह का दौरा किया था। उन्हें मिलाकर गांधी परिवार की तीन पीढ़ियां बाबर की दरगाह जा चुकी हैं। तो उन्हें रामलला से इतनी नफरत क्यों है? आप हिंदुओं से इतनी नफरत क्यों करते हैं?
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्योता ठुकराने वाले विपक्षी दलों पर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें प्रमुख विपक्षी नेताओं की तस्वीर है और लिखा है- पहचानिए राम मंदिर के न्योते को ठुकराने वाले चेहरे… सनातन विरोधी इंडी गठबंधन।
इस पोस्टर में कांग्रेस की सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी, TMC की ममता बनर्जी, CPI (M) के सीताराम येचुरी और समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव की तस्वीर है। दरअसल, कांग्रेस ने बुधवार (10 जनवरी) को ही कार्यक्रम का न्योता ठुकराया था।
Three generations of the Gandhi family, including Rahul Gandhi in 2005, visited the Babar Tomb in Afghanistan. Why is there so much hatred for Ram Lala? Why do you hate Hindus so much? pic.twitter.com/wDG1p4lp6M
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) January 11, 2024
72 वर्ष पहले पंडित नेहरू ने सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार किया था। उनके वंशजों ने आज राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार किया है।
विश्व हिंदू परिषद ने कांग्रेसियों को पश्चाताप करने के लिए एक सुनहरा अवसर दिया, परंतु… pic.twitter.com/Bn42i3B7Gh
— Himanta Biswa Sarma (Modi Ka Parivar) (@himantabiswa) January 11, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?