प्रत्यक्ष कर संग्रह (Direct Tax Collection )चालू वित्त वर्ष में अबतक शुद्ध रूप से 19.41 प्रतिशत बढ़कर 14.70 लाख करोड़ रुपये रहा है। यह पूरे वित्त वर्ष के लक्ष्य का 81 प्रतिशत है। आयकर विभाग ( income tax department ) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
चालू वित्त वर्ष में 11 जनवरी 2024 तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह (Direct Tax Collection )19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14.70 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। सरकार के आंकड़ों के अनुसार शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह सालाना लक्ष्य के करीब 81 प्रतिशत तक पहुंच चुका है।सकल आधार पर प्रत्यक्ष कर संग्रह में 10 जनवरी, 2024 तक लगातार वृद्धि हुई है।
सरकार ने बजट में प्रत्यक्ष कर (व्यक्तिगत आयकर और कॉरपोरेट कर) से 18.23 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है, जो पिछले वित्त वर्ष के 16.61 लाख करोड़ रुपये के संग्रह से 9.75 प्रतिशत अधिक है।
सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “प्रत्यक्ष कर संग्रह (Direct Tax Collection )14.70 लाख करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 19.41 प्रतिशत अधिक है। यह संग्रह वित्त वर्ष 2023-24 के लिए प्रत्यक्ष करों के कुल बजट अनुमानों का 80.61 प्रतिशत है।”
1 अप्रैल, 2023 से 10 जनवरी, 2024 के दौरान 2.48 लाख करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए हैं। सकल आधार पर, 10 जनवरी, 2024 तक प्रत्यक्ष कर संग्रह में स्थिर वृद्धि दर्ज की गई।
इस दौरान कंपनी का सकल संग्रह 17.18 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के सकल संग्रह से 16.77 प्रतिशत अधिक है।सकल कॉरपोरेट आयकर (सीआईटी) और व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) में वृद्धि दर क्रमश: 8.32 प्रतिशत और 26.11 प्रतिशत रही। रिफंड के समायोजन के बाद सीआईटी संग्रह में शुद्ध वृद्धि 12.37 प्रतिशत और पीआईटी संग्रह में 27.26 प्रतिशत रही।
? Direct Tax collections at 80.61% of total Budget Estimates of Direct Taxes for F.Y. 2023-24 upto 10.01.2024
? Gross Direct Tax collections at Rs. 17.18 lakh crore with Y-o-Y growth of 16.77%, as on 10th January, 2024
? Direct Tax collection, Net of refunds stands at Rs.… pic.twitter.com/dFds8BuSrS
— Ministry of Finance (@FinMinIndia) January 11, 2024


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा