उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में अमरोहा (Amroha ) के मंडी धनौरा थाना इलाके में मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव हलूपुरा में कोचिंग सेंटर संचालक विनय कुमार शर्मा (26) ने अपनी पत्नी आंचल शर्मा (24) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद में खुद को भी गोली से उड़ा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने सबूत जुटाए। पुलिस ने रात में ही पति-पत्नी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटनास्थल से तमंचा भी बरामद किया गया है। गांव में किशोरी लाल शर्मा का परिवार रहता है। वह मंडी धनौरा की वेव इंडस्ट्रीज में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं। उनके बेटे विनय की शादी छह साल पहले क्षेत्र के गांव पेली तगा में रहने वाले नरेंद्र शर्मा की बेटी आंचल शर्मा के साथ हुई थी। आंचल शर्मा पर दो बच्चे हैं।
अमरोहा (Amroha ) पुलिस ने बताया कि विनय कुमार शर्मा ने पहले अपनी पत्नी आंचल शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली है। विनय कुमार शर्मा ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है। अमरोहा (Amroha ) एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए।
इस दौरान आंचल शर्मा के पिता नरेंद्र शर्मा भी आए हुए थे। घटना के समय किशोरी लाल अपने समधी नरेंद्र शर्मा के साथ घेर में सोए हुए थे। तभी विनय ने अपनी पत्नी आंचल की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद को भी उड़ा लिया। गोली की आवाज सुनकर सुशीला देवी की आंख खुल गई।
वह दौड़कर घेर में पहुंचीं और किशोरी लाल को गोली चलने की बात बताई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कमरा भीतर से लॉक था। लिहाजा परिवार के लोगों ने खिड़की से देखा तो विनय और उसकी पत्नी आंचल शर्मा लहूलुहान हालत में बेड पर पड़े हुए थे। परिवार के लोग दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए।दोनों के शव खून से लथपथ पड़े थे। जिसे देखकर घर वालों की चीख निकल गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?