कानपुर में कल्याणपुर थानाक्षेत्र स्थित आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur ) में एरोस्पेस इंजिनियरिंग से एमटेक कर रहे मेरठ ( Meerut) निवासी छात्र विकास कुमार मीना (31) ने बुधवार देर रात पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आईआईटी के छात्रों ने फंदे से लटक रहे विकास को नीचे उतारा और पुलिस के पहुंचने से पहले ही अस्पताल लेकर पहुंच गए।
सुइसाइड की सूचना पर आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur ) पहुंची पुलिस और फरेंसिक टीम ने घटना का निरीक्षण किया। मृतक छात्र के कमरे से सुइसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
आसपास के कमरों में रहने वाले छात्रों के अनुसार कमरे में कोई हलचल नहीं दिखी, तो उन्होंने झांककर देखा। विकास का शव लटकता देखकर छात्रों ने सूचना दी। हालांकि उनके पहुंचने से पहले ही छात्र शव को नीचे उतारकर पहले हेल्थ सेंटर ले गए। वहां से हैलट ले जाया गया।
हालांकि हैलट में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से मेरठ लक्ष्मी विहार नियर बेस्ट प्राइस करखेड़ा निवासी नेमचंद मीना के बेटे विकास आईआईटी में एमटेक सेकेंड ईयर के छात्र थे।
जानकारी के मुताबिक विकास एग्जाम में फेल हो जाने के कारण तनावग्रस्त चल रहे थे। उन्हें निष्कासित होने का डर सता रहा था। विकास लंबे समय से हॉस्टल के सी ब्लॉक के रूम नंबर 10 में रह रहे थे। साथी छात्रों ने बताया कि बुधवार देर शाम से विकास के कमरे की लाइट जल रही थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि कई दिन से विकास के तनाव में रहने की बात कही जा रही है। फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर परिजनों की तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें, हाल ही में आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur ) में प्रोजेक्ट एक्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर तैनात डॉ. पल्लवी ने भी आत्महत्या कर ली थी।आईआईटी कानपुर में एक महीने के अंदर यह सुइसाइड का दूसरा मामला है, जिसकी वजह से छात्रों में भारी नाराजगी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?