केरल( Kerala ) के दूरदर्शन (Doordarshan) चैनल में एक लाइव शो के कृषि दर्शन कार्यक्रम के दौरान कृषि विशेषज्ञ डॉ. अनी एस दास (Dr Ani S Das) की मौत हो गई। घटना शुक्रवार यानी 12 जनवरी की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खबर के अनुसार, डॉ. अनी एस दास (59 वर्षीय) केरल कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक पद पर थे। वह अक्सर दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले कृषि दर्शन कार्यक्रम में बतौर विशेषज्ञ शामिल होते थे।
बताया गया कि डॉ अनी शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे दूरदर्शन के कृषि दर्शन प्रोग्राम में भाग लेने आए थे। शो के एंकर ने उनसे सवाल पूछा। जवाब देने के दौरान डॉ अनी (Dr Ani S Das)अचानक चुप हो गए और कुर्सी पर पीछे की तरफ झुक गए। इसके बाद एंकर ने तुरंत ब्रॉडकास्ट बंद करने को कहा।
चैनल के कर्मचारियों की मदद से कृषि विशेषज्ञ को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभी तक उनकी मौत की वजह पता नहीं चली है। इस बारे में भी जानकारी नहीं है कि क्या वे किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।
चैनल के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना कृषि दर्शन कार्यक्रम के दौरान हुई। ये कार्यक्रम सोमवार से शुक्रवार तक शाम 6:30 बजे प्रसारित किया जाता है। इसी दौरान जब एंकर दास से सवाल पूछ रहे थे तो वे बेहोश हो गिर गए।
डॉ. अनी एस दास (Dr Ani S Das)कोल्लम जिले के रहने वाले थे। वे केरल लाइवस्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड (KLDB) के मैनेजिंग डायरेक्टर और सेंटर फॉर बायोरिसोर्सेस एंड एग्रीकल्चरल सर्विसेज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर थे।
इसके अलावा वे केरल कृषि विश्वविद्यालय के मन्नुथी कम्युनिकेशन सेंटर में प्रोफेसर भी थे। वे अक्सर दूरदर्शन पर कृषि से जुड़े कार्यक्रमों में विशेषज्ञ के तौर पर शामिल होते थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?