मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के इंदौर ( Indore) में पत्नी से प्रताड़ित होने का आरोप लगाते हुए युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर लिया। घटना 4 जनवरी की है। 80 प्रतिशत जल जाने के कारण 9 दिन बाद आज सुबह उसकी मौत हो गई।आत्मदाह के पूर्व उसने वाट्सएप स्टेट्स पर वीडियो लगाया और ससुराल में जाकर आग लगा ली। जूनी इंदौर थाना पुलिस मर्ग की जांच कर रही है। सुनील कपड़े की दुकान पर नौकरी करता था। उसने सुसाइड नोट भी लिखा है।
युवक सुनील लोहानी (35) ने आत्मदाह से एक दिन पहले 2-3 जनवरी को सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो अपलोड कर आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। पत्नी समेत ससुराल वालों को मौत का जिम्मेदार बताया था। जब किसी ने उसकी इस धमकी पर ध्यान नहीं दिया तो अगले ही दिन ससुराल के सामने आग लगा ली। शनिवार को उसकी मौत हो गई। इंदौर ( Indore) पुलिस फिलहाल कारणों की जांच कर रही है। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पत्नी सुनील को तलाक देना चाहती थी। उसे पता चला था कि पत्नी का किसी से अफेयर है और वह पांचवीं शादी करने वाली है। इसी कारण वह ससुराल गया था। मामले में एसीपी देवेंद्र धुर्वे का कहना है कि मामले में जांच चल रही है।
मृतक के परिचितों से पता चला है कि उसकी पत्नी पाकिस्तानी है। महिला की सुनील से यह चौथी शादी थी। सुनील ने मौत से पहले वीडियो बनाने के अलावा एक पन्ने का सुसाइड नोट लिखकर वॉट्सऐप स्टेटस पर भी अपलोड किया था। बावजूद किसी ने उसे नहीं बचाया।
इंदौर ( Indore) पुलिस के अनुसार मामला जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है। दोनों की शादी 2018 में हुई थी। बाद में पत्नी उससे अलग मायके में रह रही थी। आपसी मनमुटाव और दहेज प्रताड़ना का केस भी किया था। विवाद खत्म नहीं करने पर 4 जनवरी 2024 को सुनील ससुराल जा पहुंचा। पहले मेन गेट को ठोकता रहा। जब कोई बाहर नहीं आया तो उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह 80 प्रतिशत तक जल चुका था। तत्काल उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 13 जनवरी की सुबह उसने दम तोड़ दिया।
सुनील बोतल में पेट्रोल लेकर आया था। लोग घरों से बाहर निकले, अचानक आग देखकर उन्हें कुछ समझ नहीं आया कि क्या करें। जब तक लोग आग बुझाने के लिए आगे बढ़े, वह काफी जल चुका था। सुनील के ससुराल के लोग भी बाहर आए थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?