उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Badaun) जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक युवती ने आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। युवती का रिश्ता सीआईएसएफ (CISF ) के सिपाही से तय हुआ था। परिजनों का आरोप है कि मंगेतर ज्यादा दहेज मांग रहा था। वह कॉल करके परेशान करता था। उससे शादी न करने की धमकी देता था। पिता ने आरोपी सिपाही और उसके परिवार वालों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बदायूं (Badaun) जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया सतासी निवासी संजीव सिंह ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले अपनी बेटी अर्चना की शादी इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव भगवंतपुर निवासी अमनदीप के साथ तय की थी। कुछ दिन तक सबकुछ सही चल रहा था। लड़के और उसके घरवालों ने जो मांग रखी, उसके मुताबिक सामान देना शुरू कर दिया था। संजीव ने अर्चना और अमनदीप के नाम चंदौसी में करीब 20 लाख रुपये का प्लॉट खरीदकर दिया था।
20 अक्तूबर 2023 को बिसौली के एक लॉन में दोनों की मंगनी हुई थी। 11 मार्च को शादी होनी थी। वह शादी तय करने से लेकर अब तक करीब 20 लाख रुपये दे चुके थे। इसके बावजूद अमनदीप और उसके परिवार वाले खुश नहीं थे। अमनदीप सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) में जवान है। उसकी तैनाती धनबाद में है। वह शादी तय होने के दौरान से अर्चना से मोबाइल पर बात करता था। बातचीत के दौरान अमनदीप ने उससे ज्यादा दहेज की मांग करता था।
मंगेतर धमकी देता था कि वह दूसरी लड़की से शादी कर लेगा। इससे अर्चना काफी परेशान थी। शनिवार सुबह उसने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। दोपहर के समय परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता संजीव सिंह ने अमनदीप और उसके परिवार वालों के खिलाफ तहरीर दी है। बदायूं (Badaun) पुलिस ने बताया कि इस संबंध में तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?