दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक और समन भेजा है। ईडी की ओर से यह चौथा समन जारी किया गया है। ईडी ने केजरीवाल को शराब घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया है। केजरीवाल को 18 जनवरी को ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) तीन समन जारी होने के बाद भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। इससे पहले ईडी ने दो नवंबर, 21 दिसंबर और तीन जनवरी को समन जारी कर केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन केजरीवाल पूछताछ में शामिल नहीं हुए थे। अब देखना यह है कि चौथा समन जारी होने के बाद केजरीवाल पेश होते हैं या नहीं।
इससे पहले ईडी के समन पर आप के नेताओं ने दावा किया था कि यह सब केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश है। उन्हें पूछताछ के बहाने गिरफ्तार किया जाएगा। आप ने यह भी कहा कि अगर ईडी को पूछताछ करनी है तो वह अपने सवाल लिखकर भी भेज सकती है।
इससे पहले, तीसरे समन के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया दी गई थी कि वह ईडी का सहयोग करना चाहते हैं, लेकिन ईडी का यह समन राजनीति से जुड़ा है। हालांकि अभी तक आप की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?