अयोध्या (Ayodhya ) में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन को लेकर दुनियाभर में उत्साह है। इस बीच, मॉरीशस (Mauritius ) सरकार ने हिंदू सरकारी कर्मचारियों के लिए 22 जनवरी को दो घंटे की विशेष छुट्टी देने की घोषणा की है। इस फैसले से मॉरीशस में हिंदू सरकारी कर्मचारी 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी बन सकेंगे। यह विशेष छुट्टी दोपहर दो बजे से दो घंटे तक रहेगी। मॉरीशस में 48.5% आबादी हिंदू है। मॉरीशस के पीएम प्रविंद जुगनाथ( PM Pravind Kumar Jugnauth)ने कहा कि यह भावनाओं और परंपराओं के सम्मान का छोटा सा प्रयास है।
मॉरीशस (Mauritius ) के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ के नेतृत्व में मॉरीशस कैबिनेट ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि भारत के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को देते हुए कैबिनेट ने सोमवार 22 जनवरी 2024 को दोपहर दो बजे से दो घंटे की विशेष छुट्टी देने पर सहमति जताई है। यह एक ऐतिहासिक घटना है, क्योंकि यह अयोध्या में भगवान राम की वापसी की तरह है।
मॉरीशस (Mauritius ) में हिंदुओं की आबादी लगभग 48.5 प्रतिशत है। यहाँ के हिंदुओं की जड़ें भारत से जुड़ी हुई हैं। अफ्रीकी महाद्वीप से सटा हिंद महासागर में स्थित बेहद खूबसूरत द्वीपीय देश मॉरीशस अकेला ऐसा देश है, जहाँ हिंदू धर्म के अनुयायी इतनी बड़ी संख्या में रहते हैं। अगर देश की आबादी के अनुपात में देखें तो भारत और नेपाल के बाद यहाँ सबसे अधिक हिंदू रहते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित भव्य राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति की स्थापना में शामिल होंगे। राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के लिए सभी क्षेत्रों के कई नेताओं और हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में 50 से अधिक देशों के गणमान्य व्यक्तियों के भी शामिल होने की उम्मीद है।
Ram Temple opening in Ayodhya: Mauritian govt approves special break on Jan 22 for celebrations
Read @ANI Stories | https://t.co/d6iWo3UwbH#RamMandirPranPratishta #Mauritius #Ayodhya pic.twitter.com/OjVN7KeeL5
— ANI Digital (@ani_digital) January 12, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?