केरल( Kerala ) पुलिस ने 14 जनवरी को केरल हाईकोर्ट ( Kerala High Court )के वरिष्ठ वकील पीजी मनु ( lawyer P G Manu )
के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। उन पर दुष्कर्म पीड़िता से ही रेप करने का आरोप है। वे इसके बाद से ही फरार हैं। हाईकोर्ट ने मनु को सरेंडर करने के लिए 10 दिन की मोहलत दी थी।
मामला अक्टूबर 2023 का है। जब 25 साल की एक रेप विक्टिम 2018 में हुई घटना के सिलसिले में कानूनी सलाह लेने के लिए मनु ( lawyer P G Manu )के पास गई थी। इसके बाद मनु ने महिला का तीन बार रेप किया और अश्लील तस्वीरें भी खींची।
लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद आरोपी देश के बाहर भाग नहीं सकता। एयरपोर्ट या सी-पोर्ट पर उसे देखते ही गिरफ्तार कर लिया जाता है।
शिकायतकर्ता महिला के अनुसार, आरोपी ने पहली बार 9 अक्टूबर को महिला का रेप करने की कोशिश की जब वह अपने माता-पिता के साथ उसके कदवंथरा ऑफिस गई थी।
मनु ने महिला के माता-पिता को बाहर इंतजार करने के लिए कहा और पीड़िता के साथ मामले पर चर्चा करने के बहाने दरवाजा बंद कर दिया और कमरे के अंदर उसका रेप किया।
पीड़ित महिला के मुताबिक, जब उसने वकील ( lawyer P G Manu )की इस हरकत का विरोध किया तो 2018 के मामले को पलट देने और उसे ही आरोपी बनाने की धमकी दी। वकील ने महिला को 11 अक्टूबर को दोबारा बुलाया और फिर से बलात्कार किया।
महिला ने कहा कि वह वॉट्सऐप कॉल और चैट के जरिए अश्लील बातें करता था। 24 नवंबर को पीड़ित के घर पर जब कोई नहीं था, तो वकील उसके घर में जबरन घुस गया उसके साथ तीसरी बार रेप किया।
एर्नाकुलम( Ernakulam ) पुलिस दी गई शिकायत में महिला ने यह भी कहा कि रेप के अलावा आरोपी ने उसकी अश्लील तस्वीरें भी खींची थीं। पुलिस ने IPC की धारा 376 के तहत यौन उत्पीड़न के अलावा आईटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?