बिहार (Bihar ) के औरंगाबाद (Aurangabad) में सोमवार शाम कार पार्किंग को लेकर शुरू हुए झगड़े में चार लोगों की जान चली गई। इनमें से तीन की मौत पिटाई से हुई है। जबकि, एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या की गई। जबकि, दो की हालत गंभीर है। कार सवार युवकों ने दुकान के सामने गाड़ी खड़ी कर दी थी। मना करने पर इनमें से एक ने दुकानदार पर गोली चला दी। गोली दुकान में बैठे व्यक्ति को लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और कार सवार पांचों लोगों को बाहर खींचकर पीटना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया, लेकिन तब तक दो युवकों की मौत हो चुकी थी, जबकि तीन को गंभीर हालत में अस्पताल में ले जाया गया, जहां एक ने दम तोड़ दिया।
मामला औरंगाबाद (Aurangabad) जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ का है। कार सवारों की फायरिंग में दुकान में बैठे महुअरी गांव के रामशरण चौहान की मौत हो गई। रामशरण चौहान दुकानदार के बगल में बैठे थे।
सभी कार सवार झारखंड के पलामू जिले के हैदरनगर निवासी थे। इनमें से मोहम्मद अंजार, मोहम्मद अरमान और मोहम्मद मुजाहिर की मौत हो गई, जबकि मोहम्मद वकील और अजित शर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ये लोग कार से बिहार के सासाराम में शेरशाह सूरी का मकबरा घूमने जा रहे थे।वहीं, औरंगाबाद (Aurangabad) एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
दिनांक-15.01.24 को नवीनगर थाना क्षेत्र मे तेतरिया मोड़ के पास एक दुकान के आगे एक कार खड़ी करने के कारण दुकानदार एवं कार में बैठे लोगों के बीच बहस शुरू हो गया। बहस के क्रम में कार में बैठे एक व्यक्ति अपने पिस्टल से दुकानदार पर गोली चला दी।
— Aurangabad(Bihar) Police (@police_aurangab) January 15, 2024
#WATCH | Aurangabad, Bihar: On four people dying due to a parking dispute, CDPO Aurangabad, Enul Haq says, “… Parking a car outside a shop led to a scuffle between the driver and the shop owner. One person sitting inside the car took out his pistol and fired at the shopkeeper.… pic.twitter.com/WpchHcRyfT
— ANI (@ANI) January 15, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?