पंजाब (Punjab) में कपूरथला के फगवाड़ा( Phagwara) स्थित गुरुद्वारा चौरा खूह साहिब में निहंग ने बेअदबी के शक में युवक की हत्या कर दी। युवक को तलवार से काटकर मारा गया है। हत्या का पता चलते ही पुलिस वहां पहुंची तो लुधियाना के निहंग रमनदीप सिंह मंगू मठ ने खुद को गुरुद्वारा परिसर में बंद कर लिया।
वहीं कत्ल से पहले उसने युवक की वीडियो बनाई। जिसमें युवक यहां बेअदबी करने आया है। उसे बेअदबी के लिए रुपए मिलने थे। बेअदबी के लिए उकसाने के लिए वह किसी सुखी का नाम ले रहा है। मंगलवार सुबह 3 बजे युवक की हत्या की गई।
बताया जा रहा है जिस व्यक्ति को तलवार से काटा गया है वह बाथरूम में था और उसने अंदर से दरवाजा बंद कर रखा था। निहंग सिंह रमनदीप सिंह मंगूमठ ने कई बार दरवाजा खटखटाया और व्यक्ति से दरवाजा खोलने के लिए कहा। लेकिन बाथरूम में बंद व्यक्ति ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद निहंग सिंह ने दरवाजा तोड़ दिया और उसे बाथरूम के भीतर ही तलवार से काट डाला।
कत्ल का पता चलते ही भारी पुलिस फोर्स फगवाड़ा( Phagwara) स्थित गुरुद्वारे में पहुंच गई है। लाश को उठाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मौके पर निहंग भी इकट्ठा हो रहे हैं। जिस वजह से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
निहंग रमनदीप सिंह मंगू मठ ने हत्या करने से पहले युवक की वीडियो बनाई। जिसमें निहंग युवक से पूछताछ कर रहा है। युवक कहता है कि उसे बेअदबी के लिए 2 से 3 हजार रुपए मिलने थे। युवक ने कहा कि उसे सुखी ने भेजा। उसे कहा कि गुरुद्वारे में जाकर बैठना और उल्टा-सीधा काम करना। मगर मैंने कुछ किया नहीं। मैं ईमानदार और मेहनती हूं।
आगे निहंग ने पूछा कि क्या उसे बाणी के साथ कुछ करने को कहा था तो युवक बोला कि हां, मुझे छेड़छाड़ और अपशब्द लिखने को कहा था। युवक बार-बार कहता रहा कि मैंने कुछ नहीं किया।फगवाड़ा फगवाड़ा( Phagwara)एसपी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि निहंग ने गुरुद्वारा चौरा खूह में बेअदबी के शक में युवक की हत्या कर दी। सीनियर अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। जांच की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?