उत्तर प्रदेश के मैनपुरी ( Mainpuri ) में मंगलवार को चांदेश्वर मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यहां पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह(Jitendra Singh)ने झाड़ू लगाई। चांदेश्वर मंदिर पहुंचकर मंदिर परिसर में भाजपा नेताओं के साथ सफाई की। पदाधिकारियों को जिले के सभी मंडलों के मंदिरों में सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।
दो दिवसीय प्रवास के दौरान मंगलवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह(Jitendra Singh) भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी के साथ चांदेश्वर मंदिर में पहुंचे। मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाने के बाद पूजा की। पदाधिकारियों से कहा कि जिले के सभी मंडलों के मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंदिर परिसरों में साफ सफाई करें। इस अभियान में पार्टी के सभी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को भाग लेना है।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह(Jitendra Singh) ने मंदिरों में चलाए जाने वाले स्वच्छता अभियान को लेकर पार्टी पदाधिकारियों से संवाद किया। जिलाध्यक्ष को निर्देश दिए कि पदाधिकारियों को मंडल वार जिम्मेदारी सौंपी जाए। 22 जनवरी को हर परिवार को दिवाली मनाने के लिए प्रेरित किया जाए। स्वच्छता अभियान के बाद केंद्रीय मंत्री ने वॉल पेंटिंग अभियान के तहत मंदिर की दीवार पर कमल का फूल बनाकर अबकी बार फिर मोदी सरकार के नारे का लेखन किया। चेयरमैन संगीता गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, पूर्व विधायक अशोक चौहान, उत्तम गुप्ता मौजूद रहे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?