अहमदाबाद(Ahmedabad )जिले में एक ट्रस्ट द्वारा संचालित अस्पताल में मोतियाबिंद सर्जरी के बाद कम से कम 17 व्यक्तियों ने दृष्टि के आंशिक या पूरी तरह से जाने की शिकायत की है, जिसके बाद जांच का आदेश दिया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने मंगलवार को यहां दी।.
अहमदाबाद (Ahmedabad )क्षेत्र के उप निदेशक (स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं) सतीश मकवाना ने बताया कि राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने जांच के लिए एक नौ-सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। उन्होंने बताया कि मांडल गांव के इस आंखों के अस्पताल से अगले आदेश तक मोतियाबिंद के और ऑपरेशन न करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि यह मामला दस जनवरी को तब सामने आया, जब रामानंद नेत्र चिकित्सालय में सर्जरी कराने वाले पांच लोगों को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में इलाज के लिए भेजा गया।
मकवाना ने मांडल में पत्रकारों को बताया कि दस जनवरी को रामानंद नेत्र चिकित्सालय में मोतियाबिंद के 29 ऑपरेशन हुए थे। जिनमें से सत्रह की हालत बेहद खराब हो गई। उन्होंने आंखों की रोशनी चली जाने की शिकायत की। इन सत्रह में से गंभीर रूप से घायल पांच मरीजों को अहमदाबाद भेजा गया था, जबकि 12 को उसी रामानंद नेत्र चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।उन्होंने बताया कि अहमदाबाद और मांडल में पीड़ित मरीजों की जांच और इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की मदद ली जा रही है।
अहमदाबाद (Ahmedabad )के सिविल अस्पताल के एम एंड जे इंस्टीट्यूट ऑफ ऑप्थलमोलॉजी के डॉक्टर योगेश अग्रवाल भी मांडल पहुंचे। उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, हम हर मरीज की जांच कर रहे हैं। ताकि नुकसान की मात्रा का पता लगाया जा सके। हम सर्जरी के बाद दी गई दवाओं के नमूने भी एकत्र कर रहे हैं। अग्रवाल विशेषज्ञ डॉक्टरों की समिति का भी हिस्सा हैं।
Gujarat health dept orders probe after complications in 17 patients post cataract surgeryhttps://t.co/qLjm1Uu8Kw
— DeshGujarat (@DeshGujarat) January 16, 2024
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?