कांग्रेस ने टीका राम जूली( Tikaram Jully )को राजस्थान ( Rajasthan ) विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने टीका राम जूली की नियुक्ति के आदेश जारी किए। भाजपा सरकार के गठन के बाद से नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने को लेकर चर्चा चल रही थी, लेकिन इसे लेकर फैसला नहीं हो पा रहा था। टीकाराम जूली अलवर ग्रामीण विधानसभा सीट से विधायक हैं। गहलोत सरकार में वे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री भी रह चुके हैं।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को ये आदेश जारी किए। कांग्रेस ने इस बार नेता प्रतिपक्ष के पद पर दलित चेहरे को जिम्मेदारी देने का फैसला किया है। राजस्थान विधानसभा के इतिहास में पहली बार दलित चेहरे को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। अब तक कांग्रेस-बीजेपी किसी ने दलित को नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाया था। साथ गोविंद सिंह डोटासरा प्रदेशाध्यक्ष बने रहेंगे।
राजस्थान में 1952 से लेकर आज तक कांग्रेस और बीजेपी ने कभी भी दलित वर्ग के विधायक को प्रतिपक्ष का नेता नहीं बनाया था। टीकाराम जूली ( Tikaram Jully )राजस्थान में पहले दलित वर्ग के नेता हैं, जो इस पद को संभालेंगे। अब तक सवर्ण और ओबीसी नेता ही इस पद पर रहे हैं।
टीकाराम जूली ( Tikaram Jully )अलवर ग्रामीण से तीसरी बार विधायक बने हैं। गहलोत सरकार में वे पहले राज्य मंत्री थे, इसके बाद उन्हें प्रमोट करके कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। जूली भंवर जितेंद्र सिंह के नजदीकी माने जाते हैं। जूली काे नेता प्रतिपक्ष बनाने में जितेंद्र सिंह का बड़ा रोल माना जा रहा है।
अलवर ग्रामीण से विधायक टीकाराम जूली( Tikaram Jully ) ने नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद कहा कि हम सरकार को जनहित के फैसले लेने के लिए बाध्य करेंगे। एक महीने में मुख्यमंत्री पर्ची से निकले हैं, मंत्री और उनके विभाग पर्ची से निकले हैं। बिना चुनाव लड़े व्यक्ति को इन्होंने मंत्री बना दिया था। सरकार ने बनते ही आदेश निकाला की नए टेंडर, वर्क ऑर्डर रोक दिए। दूसरी तरफ कह रहे हैं, एक महीने में 100 दिन की कार्ययोजना के काम पूरे कर दिए। मैं तो यह पूछता चाहता हूं कि जब एक महीने से तो नए कामों पर रोक लगी हुई है तो पूरा कहां से कर दिया?


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत