उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Badaun) जिले के दातागंज में किशोरी को अपहरण करने घर में घुसे दबंगों ने उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी समेत तमाम अफसरों ने जांच की। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं।
घटना बदायूं (Badaun) जिले के के गांव सादुल्लागंज में सोमवार रात करीब आठ बजे की है। खेती बाड़ी करने वाले 40 वर्षीय सुधीर कुमार सिंह की अपने घर में चारपाई पर रजाई ओढ़कर लेटे हुए थे। इसी दौरान पड़ोस का दबंग नन्हे उर्फ सोमेंद्र उनके घर में घुस आया। उस वक्त उनकी इकलौती 16 वर्षीय बेटी अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। आरोपी सीधे उसके कमरे में घुस गया और उसको हाथ पकड़कर ले जाने लगा। बेटी की चीख-पुकार सुनकर सुधीर ने उसे बचाने की कोशिश की। इस पर आरोपी नन्हे ने अपने भाई अंतू उर्फ गजेंद्र और सतेंद्र को आवाज दी जो दरवाजे पर खड़े थे। दोनों अंदर घुसे तो सुधार कमजोर पड़ गए। तभी उन्हें गोली मार दी।
गोली लगने से सुधीर के गिरते ही तीनों आरोपी भाग निकले। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बदायूं (Badaun) जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। कोतवाली पुलिस ने बड़े भाई राजीव की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सोमवार रात ही नन्हे उर्फ सोमेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश में टीम लगा दी गई है।
दातागंज क्षेत्र के ग्रा0सादुल्लापुर मे पड़ोसी से मामूली कहासुनी के चलते युवक की गोली मारकर हत्या,मौके पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा,नामित अभि0गण के विरुद्ध अभियोग पंजी0कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया व अन्य शेष की गिर0हेतु टीम गठित कर अग्रिम विधिक कार्य0की जा रही है। pic.twitter.com/y0TkQRI94S
— Budaun Police (@budaunpolice) January 16, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?