प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने रविवार को अरिचल मुनाई के पास राम मंदिर (Ram Mandir) में पूजा करके देश के दक्षिणी हिस्सों में रामायण से संबंध वाले मंदिरों की अपनी आध्यात्मिक यात्रा पूरी की। प्रधानमंत्री मोदी रविवार को तमिलनाडु के अरिचल मुनाई पहुंचे और उन्होंने समुद्र तट पर पुष्प अर्पित किए, मोदी ने वहां ‘प्राणायाम’ भी किया। उन्होंने समुद्र का जल हाथों में लेकर प्रार्थना की और अर्घ्य दिया। प्रधानमंत्री ने वहां बने राष्ट्रीय प्रतीक स्तंभ पर भी पुष्पांजलि अर्पित की।
रामायण से जुड़े तमिलनाडु के मंदिरों का उनका दौरा सोमवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से ठीक पहले संपन्न हुआ है। आज (रविवार 21 जनवरी) को पीएम ने धनुषकोडि में कोदंडारामस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजन किया। यह मंदिर श्री कोदंडाराम स्वामी को समर्पित है। कोदंडारामा नाम का अर्थ धनुषधारी राम है।कोठंडारामस्वामी मंदिर और अरिचल मुनाई की यात्रा के बाद, प्रधानमंत्री मदुरै पहुंचे और विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। मंदिर के पुजारियों ने कहा कि मोदी (PM Modi) अपने साथ तमिलनाडु से पवित्र जल का ‘कलश’ लेकर गए हैं।
इससे पहले सुबह 10:15 बजे पीएम मोदी धनुषकोडि के पास अरिचल मुनाई पहुंचे। माना जाता है कि यहीं पर राम सेतु का निर्माण हुआ था। धनुषकोडि को लेकर कहा जाता है कि यहीं पर विभीषण पहली बार श्री राम से मिले थे और उनसे शरण मांगी थी। कुछ किवदंतियां यह भी कहती हैं कि यही वह जगह है जहां श्री राम ने विभीषण का राज्याभिषेक किया था।
पीएम मोदी (PM Modi) 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले उन मंदिरों में दर्शन-पूजन कर रहे हैं जो रामायण काल से जुड़े हैं। एक दिन पहले भी वे तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के श्रीरंगम में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर गए थे।
पीएम मोदी (PM Modi) यहां से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। इसके बाद 22 जनवरी की सुबह 10.30 बजे अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेंगे। सुबह 11 बजे राम मंदिर पहुंच जाएंगे। यहां वे 3 घंटे रुकेंगे।
Prayed at the iconic Kothandaramaswamy Temple. Felt extremely blessed. pic.twitter.com/0rs58qqwex
— Narendra Modi (@narendramodi) January 21, 2024
Will never forget yesterday’s visit to the Arulmigu Ramanathaswamy Temple. There is timeless devotion in every part of the Temple. pic.twitter.com/bXgbz4VBtm
— Narendra Modi (@narendramodi) January 21, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?