गुजरात ( Gujarat) के मेहसाणा (Mehsana ) जिले के खेरालु में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से एक दिन पहले रविवार (21 जनवरी) भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकाली गई। जब ये जुलूस मस्जिद के पास से गुजर रहा था तब कुछ लोगों ने वहां से पथराव कर दिया।भगदड़ मचने के बाद हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को 10 राउंड आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पथराव करने वालों को पकड़ने के लिए इलाके में पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।
पुलिस महानिरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर यह घटना खेरालु कस्बे में हुई और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के तीन गोले दागने पड़े।
यादव ने कहा, ‘घटनास्थल पर तलाशी अभियान के बाद 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। शोभा यात्रा के साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने आगे इस तरह की किसी भी घटना को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की और स्थिति को नियंत्रित कर लिया।’
मेहसाणा (Mehsana ) जिले के खेरालु में शोभायात्रा के दौरान हुए पथराव में पांच लोगों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं खेरालू के 62 साल के प्रवीण भाई अंबालाल बारोट एक शादी से आ रहे थे तभी असामाजिक तत्वों ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया। जिससे उनके सिर और हाथ में चोटें आईं। उनके सिर में 8 टांके लगे और हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें वडनगर सिविल हॉस्पिटल में रेफर किया गया है।
मेहसाणा (Mehsana ) में रिपोर्ट्स के मुताबिक बेलिम इलाके में बनी मस्जिद के पास पथराव किया गया है। इसका वीडियो शोभायात्रा में शामिल कुछ लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में कुछ महिलाएं भी पत्थर फेंकती हुई नजर आ रही हैं। विवाद बढ़ने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस घायलों से पूछताछ कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?