अंतरिम केंद्रीय बजट 2024 ( Budget 2024 )के लिए बजट तैयारी प्रक्रिया के अंतिम चरण शुरू होने से पहले आज नॉर्थ ब्लॉक में हलवा सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत कराड मौजूद रहे। बजट तैयार करने की “लॉक-इन” प्रक्रिया शुरू होने से पहले हर साल एक हलवा सेरेमनी का आयोजन किया जाता है।
वित्त मंत्रालय के बयान के अनुसार हलवा समारोह में, केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ वित्त राज्य मंत्री भागवत के कराड भी मौजूद थे।समारोह में वित्त और व्यय सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन, आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ, दीपम (निवेश एवं लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग) सचिव तुहिन कांत पांडेय और राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा मौजूद थे।
इसके अलावा, केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन नितिन गुप्ता, केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के चेयरमैन संजय कुमार अग्रवाल और अपर सचिव (Budget) आशीष वच्छानी के अलावा बजट की तैयारी और संकलन प्रक्रिया में शामिल वित्त मंत्रालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।
सीतारमण वित्त वर्ष 2024-25 का अंतरिम बजट एक फरवरी को पेश करेंगी। यह आम चुनाव से पहले पेश उनका छठा बजट है। पिछले तीन पूर्ण केन्द्रीय बजटों की तरह, अंतरिम बजट भी कागज रहित डिजिटल रूप में होगा।
#WATCH | Delhi | The Halwa ceremony, marking the final stage of the Budget preparation process for Interim Union Budget 2024, was held in North Block, today, in the presence of Union Finance & Corporate Affairs Minister Nirmala Sitharaman and Union Minister of State for Finance… pic.twitter.com/wjoyI5QqQ3
— ANI (@ANI) January 24, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?