गुजरात ( Gujarat) के जूनागढ़ ( Junagadh) में पुलिस की हिरासत में एक आरोपी की मौत ने पुलिस कर्मियों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। धोखाधड़ी के एक मामले में हिरासत में एक व्यक्ति की बुधवार को अस्पताल में मौत हो जाने के बाद पुलिस अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
जूनागढ़ ( Junagadh) का आरोपी उप निरीक्षक एम के मकवाना ( PSI MK Makwana ) मंगलवार शाम से फरार है। पुलिस अधिकारी पर हत्या के प्रयास और जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी पुलिस अधिकारी फरार था। जूनागढ़ बी डिवीजन के इंस्पेक्टर गायत्री राजपूत ने कहा कि धोखाधड़ी के मामले में आरोपी हर्षिल जाधव की हिरासत में यातना के बाद कुछ दिन बाद बुधवार को मौत हो गई है। जांच के बाद हत्या का आरोप एफआईआर में जोड़ा जाएगा।
मृतक हर्षिल के भाई ब्रिजेश जाधव की शिकायत याचिका के मुताबिक, नौ जनवरी को धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया था। मामले के जांच अधिकारी मकवाना ने कार्रवाई को अंजाम दिया था। स्थानीय अदालत ने आरोपी को पुलिस रिमांड में भेज दिया था।
मृतक हर्षिल के भाई ने आरोप लगाया कि हिरासत में यातना न देने को लेकर पुलिस अधिकारी ने पांच लाख रुपये की मांग की थी। लेकिन रुपये न देने पर हर्षिल को पुरी तरह से पीटा गया। जिसके कारण खून का थक्का जमने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि 15 जनवरी को आरोपी को जमानत मिल गई थी। लेकिन 22 जनवरी को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां बुधवार को आरोपी ने दम तोड़ दिया।जूनागढ़ ( Junagadh) मामले की पुलिस जांच कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?