ऑस्ट्रेलिया (Australia) के विक्टोरिया में एक हादसे में चार भारतीयों की मौत हो गई है। चारों लोग फिलिप द्वीप( Phillip Island ) के समुद्र तट पर डूब गए, ऑस्ट्रेलिया स्थित भारतीय उच्चायोग ने 25 जनवरी को ये जानकारी दी है।
भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया पर साझा की एक पोस्ट में लिखा ‘ऑस्ट्रेलिया में दिल तोड़ने वाली त्रासदी हुई है। विक्टोरिया के फिलिप आइलैंड ( Phillip Island ) पर चार भारतीयों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं। उच्चायोग पीड़ित परिजनों के संपर्क में है और सभी जरूरी मदद की जा रही है।’ घटना 24 जनवरी की है। पुलिस ने बताया कि उन्हें शाम करीब साढ़े तीन बजे फिलिप आइलैंड पर लोगों के डूबने की सूचना मिली। सूचना पर एक बचाव टीम मौके पर पहुंची तो तीन महिलाओं और एक युवक को पानी से निकाल लिया गया था। इसके बाद सभी को सीपीआर देकर होश में लाने की कोशिश की गई, लेकिन तीन को मौके पर मृत घोषित कर दिया गया।
मरने वालों में दो महिलाएं और एक युवक करीब 20 साल के थे और एक महिला 40 साल की थी। सभी एक ही परिवार से संबंधित हैं। तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, वहीं एक महिला बेहोश थी, जिसे एयरलिफ्ट कर मेलबर्न के अल्फ्रेड अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार, मरने वालों में तीन ऑस्ट्रेलिया में ही रह रहे थे, वहीं 40 वर्षीय महिला छुट्टी मनाने ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी।
विक्टोरिया का फिलिप आइलैंड ( Phillip Island ) अपने गुफाओं वाले बीच के लिए प्रसिद्ध है। यहां समुद्र के भीतर गुफाएं हैं, लेकिन स्थानीय लोग इसे खतरनाक मानते हैं क्योंकि यहां पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं और लाइफगार्ड पेट्रोलिंग का भी यहां इंतजाम नहीं है।
Heart breaking tragedy in Australia: 4 Indians lost their lives in a drowning incident at Phillip Island, Victoria. Deepest condolences to families of the victims. @cgimelbourne team is in touch with friends of the deceased for all necessary assistance.@MEAIndia @DrSJaishankar
— India in Australia (@HCICanberra) January 25, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?