पंजाब (Punjab) के होशियारपुर(Hoshiarpur )में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जिले के दसूहा के पास ट्रक और कार में सीधी टक्कर हो गई। हादसे इतना बड़ा रहा कि तुरंत बाद कार में आग लग गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे, जिसमें से चार लोग जिंदा जल गए हैं। वहीं एक बुरी तरह घायल हो गया है। घायल को मुकेरियां के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौके पर पहुंचकर होशियारपुर(Hoshiarpur )पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। ट्रक में फंसे ट्रक ड्राइवर को बाहर निकाला गया और उसे दसूहा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
अभी तक मरने वालों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि वह जालंधर के निवासी हो सकते हैं क्योंकि जो गाड़ी हादसे का शिकार हुई है उसका नंबर जालंधर का है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत