प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने शुक्रवार रात अपने एक्स पर जयपुर( Jaipur) में फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ रोड शो का वीडियो शेयर किया। 3 मिनट 17 सेकेंड के वीडियो को शेयर करते हुए मोदी ने लिखा- जयपुर में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ( President Emmanuel Macron ) का यादगार स्वागत किया गया। पीएम मोदी के इस वीडियो पर कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज आ गए।
वीडियो की शुरुआत चारदीवारी में लगे मोदी-मैक्रों के होर्डिंग्स-पोस्टर से हो रही है। फिर सीधे मोदी-मैक्रों के रोड शो को दिखाया जाता है। इसके बाद काफी देर तक वीडियो में जयपुर शहर के लोगों के उत्साह को दिखाया गया है। वीडियो में लोग मोदी-मोदी के नारे लगाते हुए भी सुनाई दे रहे हैं।
वीडियो में दिखाया गया कि जयपुर( Jaipur) में जब मोदी-मैक्रों रोड शो पर निकले थे। उस समय एक छोटी बच्ची ने फ्रांस के राष्ट्रपति को फ्लाइंग किस दिया। इसका जवाब राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी मुस्कुराते हुए फ्लाइंग किस के साथ ही दिया।
वहीं वीडियो में बीच-बीच में भारत और फ्रांस की दोस्ती को प्रदर्शित करते हुए लगाए गए होर्डिंग्स, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के पोस्टर हाथ में लिए हुए लोगों को दिखाया गया। इसके बाद हवामहल को निहारते हुए मोदी-मैक्रों के वीडियो व फोटो शूट को वीडियो में बताया गया है।
इसके अलावा हैंडीक्राफ्ट की शॉप पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति मैक्रों को किस तरह से राम मंदिर, यूपीआई पेमेंट के बारे में बता रहे हैं। इसे भी दिखाया गया है। वहीं दोनों को चाय पीते हुए और चाय पर चर्चा करते हुए भी दिखाया गया।
वीडियो के अंत में होटल रामबाग का सीन है, जिसमें रेड कारपेट पर चलते हुए पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों होटल में एंट्री करते हुए दिखाई देते हैं। वहीं उनके दोनों तरफ राजस्थानी लोक कलाकार पधारो म्हारे देश गीत पर परफॉर्मेंस देते हुए दिखाई दे रहे हैं। पूरे वीडियो में एक जैसी म्यूजिकल धुन सुनाई देती है, लेकिन वीडियो का अंत पधारो म्हारे देश गण से किया जाता है।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पीएम मोदी 25 जनवरी को जयपुर( Jaipur) में पहुंचे थे। यहां राष्ट्रपति मैक्रों ने आमेर महल देखा था। उन्होंने करीब 2 घंटे आमेर महल में बिताए थे। उसके बाद जंतर-मंतर पर पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रों की अगवानी की थी। यहां दोनों ने साथ में करीब 30 मिनट जंतर-मंतर देखा और यहां लगे यंत्रों के बारे में जाना।
इसके बाद दोनों ओपन कार में सवार होकर रोड शो करते हुए निकले। इनका रोड शो त्रिपोलिया गेट से होकर बड़ी चौपड़ पहुंचा था। यहां दोनों ने हवामहल देखा और फोटो शूट करवाया था। यहां हैंडीक्राफ्ट की दुकान पर शॉपिंग और प्रसिद्ध साहू की चाय भी पी। इसके बाद दोनों का रोड शो फिर शुरू हुआ, जो जौहरी बाजार होते हुए सांगानेरी गेट जाकर खत्म हुआ।
Jaipur accorded a memorable welcome to President @EmmanuelMacron yesterday. pic.twitter.com/a8ecPOki2A
— Narendra Modi (@narendramodi) January 26, 2024
Jaipur accorded a memorable welcome to President @EmmanuelMacron yesterday. pic.twitter.com/a8ecPOki2A
— Narendra Modi (@narendramodi) January 26, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?