उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद(Gyanvapi Mosque) के व्यास तहखाने ( Vyas Tehkhana)में पूजा-पाठ पर रोक लगाने से इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया है। मुस्लिम पक्ष की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने एडवोकेट जनरल (AG) को लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन रखने का निर्देश दिया है। मामले पर अगली सुनवाई 6 फरवरी को होगी।
इससे पहले, गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद(Gyanvapi Mosque) के व्यास तहखाने ( Vyas Tehkhana)में पूजा-पाठ रोकने से जुड़ी याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को पहले हाईकोर्ट जाने का सुझाव दिया था। शुक्रवार को हाईकोर्ट में दोनों पक्षों की बहस हुई। इसके बाद बेंच ने राज्य सरकार से वाराणसी की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट को बताया कि वाराणसी कोर्ट ने 7 दिन में पूजा की व्यवस्था तहखाने ( Vyas Tehkhana)में करने का निर्देश दिया था। हालांकि, डीएम ने महज 7 घंटे में ही पूजा की प्रक्रिया शुरू करा दी। इससे वहां अफरातफरी मच गई।
हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष से पूछा कि पूजा के लिए अभी एप्लिकेशन डालने की जरूरत क्या थी? हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने कहा कि ASI के सर्वे में तहखाने का दरवाजा नहीं मिला। कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष से पूछा कि तहखाने का दरवाजा कहां गया?
इससे पहले तहखाने में पूजा-पाठ शुरू होने से नाराज मुस्लिम पक्ष ने शुक्रवार को जुमे पर वाराणसी बंद का आह्वान किया। मस्जिदों में जुटने की अपील की थी। इसके बाद, शुक्रवार की नमाज में 1700 लोग नमाज पढ़ने ज्ञानवापी पहुंच गए। जबकि सामान्य तौर पर यहां 300 से 500 लोग पहुंचते थे। अंदर परिसर फुल होने के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के चलते नमाजियों को बाहर ही रोक दिया।
ज्ञानवापी मस्जिद(Gyanvapi Mosque) के व्यास तहखाने ( Vyas Tehkhana)में पूजा-पाठ के विरोध में मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने काशी बंद का शुक्रवार को आह्वान किया था। कमेटी ने कहा था कि ज्ञानवापी के दक्षिणी तहखाने में पूजा पाठ की अनुमति से मुसलमानों में रोष है। शुक्रवार को जुमा के दिन अपना कारोबार बंद रखकर मस्जिदों में नमाज पढ़ेंगे।
कमेटी ने यह भी दावा किया कि 1993 तक तहखाने में पूजा-पाठ की बात गलत है। वहां कोई पूजा-पाठ नहीं हुई। मुस्लिम पक्ष अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने मुसलमानों से शांतिपूर्वक नमाज की अपील की थी। इसे देखते हुए गुरुवार रात से ही ज्ञानवापी के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?