लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee ) ने शुक्रवार को मुर्शिदाबाद में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि कांग्रेस पार्टी को इतना अहंकार किस बात का है। मुझे नहीं लगता कि वो 300 में से 40 सीट भी जीत पाएगी।
ममता ( Mamata Banerjee )ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले जहां-जहां जीतती थी, अब वहां भी हारती जा रही है। अगर उसमें हिम्मत है तो बनारस और प्रयागराज में भाजपा को हराकर दिखाए।ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं जीते। आप राजस्थान में भी चुनाव नहीं जीते।
इससे पहले राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बारे में जानने के बाद अपनी निराशा जताते हुए ममता ( Mamata Banerjee )ने कहा कि वे बंगाल में एक कार्यक्रम करने आए हैं, लेकिन इंडिया गठबंधन के सदस्य के रूप में उन्हें सूचित भी नहीं किया। मुझे प्रशासनिक स्रोतों के जरिए यात्रा के बारे में पता चला। उन्होंने डेरेक को ब्रायन को यह अनुरोध करने के लिए बुलाया था कि रैली को गुजरने की अनुमति दी जाए।
ममता ( Mamata Banerjee )ने राहुल का नाम लिए बिना कहा कि आजकल फोटोशूट का नया चलन देखने में मिल रहा है। जो लोग कभी चाय के स्टॉल पर नहीं गए, अब वे बीड़ी कामगारों के साथ बैठकर फोटो खिंचवा रहे हैं। दरअसल, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी पश्चिम बंगाल में बीड़ी मजदूरों से मिले थे।
ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee ) ने 24 जनवरी को लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि पश्चिम बंगाल में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस ने मेरा प्रस्ताव ठुकराया दिया। हम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेंगे।ममता ने बुधवार को हावड़ा में मीडिया से कहा- मेरी कांग्रेस से कोई चर्चा नहीं हुई है। मैंने हमेशा कहा है कि बंगाल में हम अकेले लड़ेंगे। मुझे इस बात की बिल्कुल चिंता नहीं है कि देश में क्या होगा, लेकिन हम सेक्युलर पार्टी हैं और बंगाल में हम अकेले भाजपा को हराएंगे।
Kolkata | West Bengal CM & TMC chairperson Mamata Banerjee says “I doubt if you (Congress) will win 40. I was offering two seats and would have let them win. But they wanted more. I said okay, contest on all 42 then. There has been no conversation with them since. They have come… pic.twitter.com/UCKkWwLurM
— ANI (@ANI) February 2, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?