उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida ) के तुस्याना गांव में पुलिस को शुक्रवार को एक मकान में रहने वाले दो युवकों और दो महिलाओं के शव बरामद हुए। पुलिस को संदेह है कि उनकी मौत को दो दिन हो गए हैं और चारों की मौत दम घुटने से हुई है। मृतकों में तीन भाई-बहन और एक पत्नी है।सभी हाथरस के रहने वाले थे।
नोएडा ( Noida ) पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) सुनीति ने बताया कि शुक्रवार रात को थाना ईकोटेक -3 पुलिस को सूचना मिली कि तुस्याना गांव के एक कमरे से बदबू आ रही है। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो उसके अंदर चारों के शव मिले।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान चंद्रेश पुत्र पप्पू सिंह, राजेश पुत्र पप्पू सिंह, निशा पत्नी चंद्रेश और बबली पुत्री पप्पू सिंह निवासी सराय सिकंदराराव जनपद हाथरस के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि सभी लोग एक छोटे से कमरे में रहते थे और चंद्रेश पराठे की दुकान लगाता था।
कमरे में रसोई गैस के चूल्हे पर बड़े बर्तन में आलू रखे हुए थे। जो जलकर राख हो गए थे। नोएडा ( Noida ) पुलिस ने आशंका जताई है कि परिवार के लोगों ने पराठे बनाने के लिए आलू उबालने के लिए रखे होंगे। कमरे का साइज काफी छोटा था और गैस हवा निकलने का कोई रास्ता नहीं था। पुलिस दम घुटने से चारों की मौत की आशंका जता रही है। मकान मालिक के मुताबिक चारों लोग बृहस्पतिवार रात सोए थे। चारों ढाई महीने पहले ही उनके मकान में शिफ्ट हुए थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?