उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ( Lucknow) में मलिहाबाद ( Malihabad ) के मोहम्मद नगर इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाप-बेटे ने मां-बेटा और महिला के देवर को गोली मार दी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। विवाद जमीन को लेकर था। पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
घटना मलिहाबाद( Malihabad ) कोतवाली के मोहम्मदनगर रहमतनगर गांव में दोपहर 3 बजे की है। यहां के रहने वाले फरीद खां खान का अपने चचेरे भाई लल्लन खान से 3 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को विवादित जमीन का पैमाइश होना था।
इससे पहले थार से लल्लन अपने बेटे फराज और एक अन्य युवक के साथ फरीद खान के घर पहुंचा। गाड़ी से उतरते ही फरीद से कहासुनी होने लगी। इस बीच हंगामा सुन फरीद के छोटे भाई मुनीर, फरीद की पत्नी फरहीन फर्रो (40) और बेटा हंजला (15) घर से बाहर आ जाते हैं और बीच-बचाव करने लगते हैं।
लल्लन का बेटा फराज फरहीन को धक्का मार देता है। इस पर मुनीर फराज को पकड़ लेते हैं। इतने में फराज ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगता है। गोली चलते ही भगदड़ मच जाती है। पहली गोली मुनीर को लगती है। उसके बाद फराज ने घर के लॉबी में खड़े हंजला को गोली मार दी।
फरहीन बेटे के पास पहुंचती हैं तो उन्हें भी फराज गोली मार देता है। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद लल्लन बेटे फराज के साथ तार में बैठकर फारार हो जाता है। परिवार को लोगों की चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी।
फरीद ने बताया, लल्लन खान मलिहाबाद( Malihabad ) का हिस्ट्रशीटर रहा है। वो दबंगई करके जमीन को हड़पना चाह रहा था। जब हम लोगों ने पैमाइश का वाद दायर कर दिया तो उसने गुंडई करते हुए मेरे भाई, पत्नी और बेटे की हत्या कर दी।



Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त