मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के हरदा (Harda ) में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। धमाके के फैक्ट्री मालिक राजेश अग्रवाल समेत तीनों आरोपियों को राजगढ़ जिले के सारंगपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार तीनों हरदा पटाखा फैक्ट्री के मालिक हैं। धमाके के बाद से आरोपी फरार थे। पुलिस शाजापुर से इनके पीछे लगी हुई थी, आरोपियों को हरदा पुलिस को सौंपा जाएगा।
हरदा ब्लास्ट (Harda Blast) के बाद फरार चल रहे फैक्ट्री मालिक राजेश अग्रवाल, सोमेश अग्रवाल और रफीक खान को रात करीब 9 बजे राजगढ़ जिले के सारंगपुर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ हरदा सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है।
इस घटना से पूरा देश हिल गया है, फैक्ट्री मालिक राजेश अग्रवाल और उसके पार्टनर मौके से फरार गए थे। तीनों को पुलिस सरगर्मी से तलाश रही थी। इसी बीच रात करीब 8 बजे सूचना मिली कि अग्रवाल और उसके दो साथी कार से राजगढ़ की ओर भाग रहे हैं, पता चलते ही शाजापुर पुलिस ने पीछा किया लेकिन तीनों हाथ से निकल गए। हालांकि राजगढ़ स्थित सारंगपुर में पुलिस ने तीनों को दबोच लिया।
इसके पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि राजेश अग्रवाल हादसे के बाद फरार हो गए थे। वे उज्जैन के रास्ते निकले और मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश और दिल्ली को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे से आगे बढ़ रहे थे। पुलिस ने मुखबिरों से मिली जानकारी के बाद मक्सी में दबिश दी, लेकिन अग्रवाल वहां से निकल चुके थे। इसके बाद एक टीम ने राजगढ़ जिले के सारंगपुर में हाईवे पर उन्हें पकड़ लिया।
सारंगपुर एसडीओपी अरविंद सिंह ने बताया कि 50 पुलिसकर्मियों के साथ तीनों आरोपियों को हरदा पुलिस के हवाले करने के लिए भेज रहे हैं। धमाके में अब तक 204 से अधिक लोगों के घायल और 15लोगों के मरने की खबर है। घायलों का इलाज भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम में चल रहा है।
हरदा ब्लास्ट (Harda Blast) की वजह 2022 से शुरू होती है। हरदा के लोगों ने इस फैक्ट्री में बारूद के अवैध भंडारण और सेफ्टी के मानक पूरा न होने को लेकर जिला प्रशासन से शिकायत की थी। जनता के बढ़ते दबाव की वजह से जिला प्रशासन ने इस फैक्ट्री को 26 सितंबर 2022 में सील कर दिया। ऋषि अग्रवाल कलेक्टर थे। फैक्ट्री के मालिक राजीव अग्रवाल ने इस आदेश के विरोध में कमिश्नर माल सिंह भयडिया से अपील की। इसके बाद उसे स्टे मिल गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?