बिहार (Bihar ) के मधुबनी( Madhubani )जिले में दिनदहाड़े पांच लोगों को गोली मार दी गई। इसमें से मां और बेटे की मौत हो गई। वहीं तीन की हालत गंभीर है। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र की है। मंगलवार सुबह पानी बहाने के विवाद को लेकर सुदई रतौली गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। विवाद देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गया। एक पक्ष की ओर से जमकर गोलीबारी की गई। इसमें ही मां बेटे समेत पांच लोगों को गोली लग गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
ग्रामीणों ने बताया जाता है कि दो पक्षों में पानी बहाने को लेकर दो पक्षों के विवाद में एक पक्ष द्वारा ताबड़तोड़ गोली फायरिंग कर दी गई। इसमें पांच लोगों को गोली लगी। घटनास्थल पर ही माँ-बेटे की मौत हो गयी। स्थानीय की मदद से तीन अन्य गंभीर रूप से घायल लोगों को फुलपरास के रेफरल अस्पताल लाया गया। यहां से सभी घायल को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है। मरने वाले के परिजन चिंकू सिंह ने कहा कि जमीन की मापी चल रही थी। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोग गोलीबारी करने लगे। इसमें महिला बिमल देवी (65) और उनके बेटे अशोक झा (45) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों में राकेश कुमार, शंभू झा और बम बम झा तीनों की हालत गंभीर है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के दो घंटे बाद मधुबनी( Madhubani ) पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस समय पर पहुंचती तो आरोपी संजय झा गिरफ्तार हो जाता।
मधुबनी( Madhubani ) पुलिस ने बताया कि आपसी विवाद में गोलीबारी हुई। इसमें मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की लाश पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस की टीम गोली चलाने वाले की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। लेकिन, अभी तक किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसको लेकर गांव में कई थानों की पुलिस पहुंच कर कैंप कर रही है।


Bihar: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग,10 की मौत,आईसीयू की खिड़की-दरवाजे तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला
Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस