उत्तराखंड ( Uttarakhand) में हल्द्वानी(Haldwani ) के बनभूलपुरा में मलिक के बगीचे में अतिक्रमण हटाने के दौरान हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली और उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने मलिक को दिल्ली में गिरफ्तार किया है। इस बीच अब्दुल मलिक का एक वीडियो भी सामने आया है।
वहीं, पुलिस अभी तक धरपकड़ करते हुए 60 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले चुकी है। सर्च ऑपरेशन चलाकर दो निर्वतमान पार्षद समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बताया जा रहा है कि अब्दुल मलिक को भी आज पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। हल्द्वानी हिंसा मामले में पुलिस ने अभीतक तीन मुकदमे दर्ज किए हैं।
रविवार को चौथे दिन हल्द्वानी(Haldwani ) में हिंसा प्रभावित क्षेत्र को छोड़ बाकी शहर में इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। हालांकि बनभूलपुरा इलाका अभी भी सील है। वहीं कर्फ्यू के चौथे दिन प्रशासन ने इस इलाके में दूध,सब्जियां और दवाओं की सप्लाई शुरू कराई है। पुलिस उपद्रवियों की अरेस्टिंग और अवैध असलहों की रिकवरी के लिए बनभूलपुरा इलाके में डोर टु डोर सर्च ऑपरेशन चला रही है। स्थानीय प्रशासन ने इस ऑपरेशन के लिए अर्द्धसैनिक बलों की 4 अतिरिक्त टुकड़ियों की मांग की है।
प्रशासन चरणबद्ध तरीके से इस इलाके में भी कर्फ्यू में ढील देने की योजना बना रहा है। सील किए गए हिंसा प्रभावित क्षेत्र को छोड़ दें तो बाकी शहर में जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। शनिवार शाम से हल्द्वानी में आंशिक रूप से बाजार को खोल दिया गया है।
हल्द्वानी (Haldwani ) में 8 फरवरी की शाम को हिंसा भड़की थी। नगर निगम की टीम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में नजूल की जमीन पर बने अवैध मदरसे को गिराने पहुंची थी। मदरसे को गिराने के विरोध में उप्रदवियों की भीड़ ने पुलिस और निगम की टीम पर पथराव कर दिया था। इसके बाद उपद्रवियों ने पुलिस पर गोली और पेट्रोल बम भी चलाए थे। उपद्रवियों ने 50 से अधिक वाहनों को आग लगा दी थी और बनभूलपुरा थाना फूंक दिया था।
बनभूलपुरा थाने के सामने पुलिस ने मजिस्ट्रेट के आदेश पर फायरिंग की थी। इस हिंसा में अभी तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि प्रशासन 5 लोगों की मौत की पुष्टि कर रहा है। उपद्रवियों के हमले में पुलिस, निगम कर्मियों और पत्रकारों समेत 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
बनभूलपुरा में जिस मदरसे को लेकर हिंसा भड़की उसके मास्टर माइंड अब्दुल मलिक को जनवरी में ही जमीन से कब्जा छोड़ने के लिए कह दिया गया था। जनवरी का एक पुराना वीडियो भी सामने आया है, जहां अब्दुल मलिक नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय से बहस कर रहा है। इस वीडियो में अब्दुल मलिक कह रहा है, “मेरे पास इस जमीन की 99 साल की लीज है और आप कह रहे हैं कि इस जमीन को खाली कर दीजिए। हालांकि, ये लीज खत्म हो चुकी है और हमने इस जमीन को फ्रीहोल्ड भी नहीं कराया है।लेकिन हल्द्वानी में ज्यादातर जमीन लीज होल्ड पर है और बहुत कम लोगों ने फ्री होल्ड कराई है। हम जमीन से कब्जा नहीं छोड़ेंगे।”
वहीं, वीडियो में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय कहते नजर आ रहे हैं, “आपकी जमीन की लीज खत्म हो चुकी है… आपने फ्री होल्ड नहीं कराई। मैं जमीन को कब्जे में ले रहा हूं और आपको जहां जाना है, आप जा सकते हैं। आप यहां से तुरंत हट जाइए।
हल्द्वानी मामला : नगर आयुक्त से बहस करते हिंसा के मास्टर माइंड अब्दुल मलिक का वीडिया आया सामने#Haldwani #Uttarakhand pic.twitter.com/mLV0LEmyHO
— NDTV India (@ndtvindia) February 11, 2024
#Haldwani में इंटरनेट सुविधाएं बहाल कर दी गई हैं। यदि कोई भी व्यक्ति सांप्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने संबंधी भड़काऊ पोस्ट, फोटो, वीडियो या कमेंट सोशल मीडिया में प्रसारित करेगा उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।#UttarakhandPolice
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) February 11, 2024
https://platform.twitter.com/widgets.js


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत