मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) और विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना के आग्रह पर रविवार को समाजवादी पार्टी को छोडकर सभी दलों के विधायक (MLAs ) और योगी सरकार के मंत्री प्रभु श्रीराम लला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे। इस अवसर पर परिवहन निगम की लग्जरी बसों में सवार सभी विधायकों ने इस पुण्य कार्य के लिए सीएम योगी का आभार जताया। सत्ता पक्ष के साथ साथ विपक्षी दलों के विधायक भी पूरी तरह राम धुन में मगन दिखाई दिए।मुख्यमंत्री योगी अपने कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ करीब 2 घंटे तक राम मंदिर में रहे।इस दौरान जगह-जगह पर फूल बरसाकर मंत्री-विधायकों का स्वागत किया गया। राम जन्मभूमि के गेट नंबर-11 से 10 बसों में आए विधायकों और मंत्रियों को एंट्री दी गई।
उल्लेखनीय है कि अयोध्या दर्शन करने पहुंचे विधायकों (MLAs ) में बीजेपी के सहयोगी दलों के साथ साथ आरएलडी, बसपा और कांग्रेस के भी विधायक शामिल हुए। जिन बसों से विधायकों को अयोध्या ले जाया गया, उन बसों के अंदर रामधुन भी बजाई गई। तमाम तरह के फूल लगाए गए हैं। खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा मंत्रियों और विधायकों को मेमोरी के लिए एक बैग दिया जा रहा है, जिसमें एक डायरी, एक कैलेंडर और पेन इत्यादि रखा हुआ है।
इस अवसर पर बीजेपी और घटक दलों के विधायकों (MLAs ) ने कहा कि यह 500 वर्षों बाद बड़ा पुनीत कार्य हुआ है। हम सबने सपना देखा था की एक दिन प्रभु श्रीराम का मंदिर बनेगा और आज न सिर्फ मंदिर बन गया है, बल्कि दर्शन का अवसर भी मिल रहा है।
दर्शन करने के बाद इस मौके पर यूपी के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भावुक हो गए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं यहां उस समय आया था जब यहां एक ढांचा खड़ा था। मैं उस समय भी आया था जब यहां एक चबूतरा बना हुआ था। आज भव्य मंदिर में दर्शन किए। मैं भाव विह्वल हूं और प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित हूं।
उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की सरकार बड़े सरकार के दरबार में हाजिरी लगा रही है। इसके लिए हम सभी सीएम योगी के प्रति आभार जताते हैं, क्योंकि ये उन्हीं का विजन था कि पूरी सरकार और सभी दलों के विधायकों को एक साथ प्रभु श्रीराम के दर्शन कराए जाएंगे। यह ऐतिहासिक और कभी न भूलने वाला क्षण है।
इस मौके पर मीडिया से बातचीत में कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि अवध से हमारा पुराना रिश्ता है। बचपन से यहां आती रही हूं। आज दर्शन का बहुत ही पुण्य अवसर है। वहीं बसपा के विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष का आभार जताते हैं कि उन्होंने यह अवसर उपलब्ध कराया है। जो व्यवस्था की गई है वो अद्भुत है। उन्होंने कहा कि सपा के लोग इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। हमारी पार्टी सेक्युलर है। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।
#WATCH अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायकों और उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के साथ राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन किए। pic.twitter.com/S52uMmcU0D
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?