यूपी में मंगलवार को दो आईएएस और आठ आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। आईएएस अनिता यादव (IAS Anita Yadav) को आगरा में विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष (वीसी) नियुक्त किया गया है। अभी तक वह यूपीसीडा में एसीईओ के पद पर कार्यरत थीं। इसी तरह आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ को एसीईओ यूपीसीडा के पद पर तैनाती दी गई है। प्रदेश में आठ आईपीएस अफसरों के भी तबादले किए गए हैं।
डीजीपी मुख्यालय ने मंगलवार को आठ आईपीएस का तबादला कर दिया। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आए आईपीएस अमरेंद्र सिंह सेंगर को लखनऊ जोन का एडीजी बनाया है। जबकि एडीजी जोन लखनऊ पीयूष मोर्डिया को वाराणसी जोन का एडीजी बनाया गया है। वाराणसी जाेन के एडीजी रामकुमार को मानवाधिकार का एडीजी बनाया गया है।
इसके अलावा कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) नीलाब्जा चौधरी को पीएसी मुख्यालय में आईजी (प्रोविजनिंग) बनाया गया है। अभिसूचना मुख्यालय में आईजी चंद्रप्रकाश द्वितीय को प्रशिक्षण मुख्यालय भेजा गया है। पीएसी सेक्टर वाराणसी के डीआईजी विपिन कुमार मिश्रा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) बनाया गया है। पीएसी मुख्यालय में डीआईजी सुरेश्वर को अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है। कानपुर की 37 वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक कमलेश कुमार दीक्षित को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?