पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ( Sonia Gandhi ) ने बुधवार को राजस्थान ( Rajasthan ) से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। आज करीब 12 बजे कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ सोनिया गांधी राजस्थान विधानसभा पहुंचीं। उनके नामांकन के दौरान राहुल व प्रियंका गांधी भी मौजूद थे। सोनिया के जयपुर पहुंचने के बाद ही पार्टी ने उनके नाम की औपचारिक घोषणा की थी।
सोनिया गांधी ( Sonia Gandhi ) पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की खाली हो रही सीट से राज्यसभा जाएंगी। उनके नामांकन से कांग्रेस के स्थानीय नेता खासे उत्साहित हैं। यह पहली बार है जब गांधी परिवार का कोई सदस्य राज्यसभा या लोकसभा के लिए राजस्थान से निर्वाचित होने जा रहा हो।
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चुनावी राजनीति से संन्यास लेकर राज्यसभा के जरिए संसद पहुंचने का फैसला किया है। सोनिया गांधी अब राजस्थान से राज्यसभा जाएंगी।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सोनिया का राजस्थान से राज्यसभा जाना कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएगा। विधायक दल की बैठक में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा जाने से नया जोश पैदा होगा। राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे, इसके लिए पूरा जोर लगा देंगे।
सोनिया गांधी( Sonia Gandhi ) के नामांकन से पहले विधायक दल की बैठक, कांग्रेस विधायकों ने सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका का स्वागत किया।राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने रविवार को ही सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने की मांग का प्रस्ताव भेजा था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जगह राजस्थान से सोनिया गांधी को राज्यसभा भेजने की मांग रखी थी।
सोनिया के( Sonia Gandhi ) निर्वाचन के बाद राजस्थान से कांग्रेस के 6 राज्यसभा सांसद हो जाएंगे। इनमें से नीरज डांगी के अतिरिक्त पांचों सांसद बाहरी हैं। नामांकन के बाद सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली लौट गई हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?