दिल्ली ( Delhi ) के अलीपुर मार्केट में गुरुवार शाम केमिकल गोदाम में आग लगने से रिहायशी इलाके में अफरातफरी मच गई। आग ने पांच दुकानों और 22 कारों को चपेट में ले लिया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। दमकल की 22 गाड़ियों की मदद से करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया।
दिल्ली ( Delhi ) के दमकल अधिकारियों ने बताया कि शाम 5:25 बजे पुलिस व दमकल विभाग को एच ब्लॉक दयाल मार्केट अलीपुर स्थित केमिकल गोदाम में आग लगने की जानकारी मिली। पुलिस ने आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को तुरंत घटनास्थल से दूर किया गया। दमकलकर्मियों ने घरों की छतों पर चढ़कर आग बुझाई। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाए जाने के बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान अभी तक 7 शव निकाले जा चुके हैं। बाकी अंदर फंसे लोगों की तलाश जारी है। यहां गोदाम में आग लगते ही आस पास के रिहायशी इलाके में अफरातफरी मच गई। आस पास के लोग तुरंत वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
कुछ ही देर में आग ने भयावह रूप ले लिया और आस पास के पांच दुकानों और गाड़ियों को अपने चपेट में ले लिया। आग की चपेट आने से आसपास की पांच दुकानें जल गई हैं, चार से पांच घरों में भी भी आग फैल गई। घरों में मौजूद लोग समय रहते बाहर निकल गए। घरों में रहने वाले करीब तीन से चार लोग झुलस गए हैं।
घायलों का इलाज दिल्ली ( Delhi ) के नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में चल रहा है। शवों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल के शवगृह में भेज दिया गया है। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। अभी भी सर्च आपरेशन जारी है।
#UPDATE | Seven people died in the fire that broke out at the main market of Alipur, Narela: Delhi Police https://t.co/JOsrp4VZpB
— ANI (@ANI) February 15, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?