नोएडा ( Noida ) के सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में रहने वाले फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (FDCI ) के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अमित गंडोत्रा( Amit Gandotra )ने 19वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह हुई इस घटना के बाद कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में रहने वाले 38 वर्षीय अमित गंडोत्रा ने 19वीं मंजिल पर जाकर नीचे छलांग लगा दी। परिजनों ने उन्हें जेपी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सूचना पर पहुंची सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम करा मामले की जांच कर रही है। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है।पुलिस के मुताबिक सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसायटी में अमित गंडोत्रा( Amit Gandotra ) (39) अपनी पत्नी और एक बेटे के साथ सोसायटी की तीसरी मंजिल पर रहते थे।
बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे वह मोबाइल पर बात करते हुए भूतल से लिफ्ट में सवार हुए और सोसायटी के 19वें तल पर गए। वहां से उन्होंने छलांग लगा दी।जानकारी होने पर स्वजन ने तुरंत उन्हें अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए सेक्टर-128 स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया।जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वजन से मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
एफडीसीआई के पहले अमित गंडोत्रा( Amit Gandotra ) कई मीडिया हाउस में बड़े पद पर अपनी सेवाएं दे चुके थे। फिलहाल खुदकुशी की वजह नहीं पत चल पाई है। अमित के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
अपार्टमेंट के सीसीटीवी की जांच के साथ परिवार और दफ्तर के लोगों से भी बात की गई है। जांच में पता चला है कि पड़ोसियों ने सुबह करीब 9 बजे अमित गंडोत्रा( Amit Gandotra ) अपने तीसरे तल पर स्थित फ्लैट से निकलकर लिफ्ट से 19वें फ्लोर पर जाते देखा था।जहां से पहुंचने के बाद वहां से उन्होंने सीधे छलांग लगा दी। अमित 19वीं फ्लोर से कूदे तो जमीन पर गिरने की आवाज आई। मौके पर पहुंचे गार्ड ने स्वजन को सूचना दी।शुरुआती जांच में पारिवारिक समस्या हो ऐसे तथ्य सामने नहीं आ आए हैं। आशंका है कि कुछ प्रोफेशन से जुड़ी समस्या से परेशानी हो सकती है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?