पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh ) सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह( Vikramaditya Singh ) को उदयपुर कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। विक्रमादित्य सिंह को अपनी पत्नी को प्रतिमाह भरण पोषण के लिए चार लाख रुपये देने होंगे। उदयपुर (Udaipur ) पारिवारिक न्यायालय-3 ने यह अहम फैसला सुनाया है। विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ अक्टूबर 2022 में उनकी पत्नी सुदर्शना कुमारी ने न्यायालय में एक प्रार्थना पत्र पेश किया था। इसके बाद न्यायालय ने सुनवाई करते हुए आदेश पारित किया।
मंत्री विक्रमादित्य की पत्नी सुदर्शना सिंह राजसमंद के चूण्डावत आमेट रियासत परिवार से आती है। उन्होंने अक्टूबर 2022 में उदयपुर कोर्ट में घरेलू हिंसा एक्ट के तहत पति के खिलाफ परिवाद पेश किया था।
विक्रमादित्य सिंह ( Vikramaditya Singh ) और सुदर्शना की मार्च 2019 में जयपुर में शादी हुई थी। उनका परिवार शिमला में पूर्व राजघराने से है और पीहर भी 16 उमराव में से एक आमेट है। शादी के बाद पति-पत्नी दोनों के बीच आपसी मतभेद बढ़ते गए और पत्नी सुदर्शना ने ससुराल वालों पर परेशान करने का आरोप लगाया। कोविड महामारी के समय से दोनों अलग रह रहे थे। इसके बाद उदयपुर कोर्ट में वाद दायर किया गया।
सुदर्शना ने अपने पति विक्रमादित्य सिंह( Vikramaditya Singh ) , उनकी मां प्रतिभा सिंह, बहन और अन्य परिजनों के खिलाफ घरेलु हिंसा का आरोप लगाया था। इनके खिलाफ उदयपुर की दो अलग-अलग अदालतों में मामले लंबित थे। जिनमें पारिवारिक न्यायालय ने शुक्रवार को फैसला सुनाया है।
सुदर्शना के मुताबिक उनके ससुर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की मौत के बाद पति विक्रमादित्य सिंह उन्हें प्रताडि़त करने लगे। जिसमें उनकी सास प्रतिभा सिंह, ननद अपराजिता तथा ननदोई अंगद सिंह पति का साथ देते थे। सुदर्शना ने यह भी आरोप लगाया कि पति विक्रमादित्य के चंड़ीगढ़ की एक युवती से संबंध हैं और वह उनसे शादी करना चाहते हैं। जिसका विरोध करने पर उन्हें प्रताड़ित किया गया। जिस पर वह उदयपुर लौट आई और यहां अपने पिता के घर रहने लगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?