हरियाणा (Haryana ) में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी (Nafe Singh Rathee) और पार्टी के एक कार्यकर्ता की रविवार को दिल्ली के पास बहादुरगढ़ में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी पर रविवार शाम कुछ लोगों ने करीब 40 राउंड गोलियां चलाईं।
पुलिस के मुताबिक राठी (Nafe Singh Rathee) कार की फ्रंट सीट पर बैठे थे। उनके गले और कमर में गोलियां लगी थीं। घायलों का इलाज ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में चल रहा है।
हमले के वक्त राठी अपनी फॉर्च्यूनर कार में सवार थे, जबकि हमलावर आई-10 कार से आए। झज्जर के एसपी अर्पित जैन ने कहा कि इस मामले में क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को लगा दिया गया है।
इस वारदात के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके करीबी काला जठेड़ी पर शक जताया जा रहा है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है।
शाम लगभग 5 बजे के आसपास जब नफे सिंह राठी की गाड़ी बराही रेलवे फाटक के पास पहुंची तो I-10 कार में आए कुछ हमलावरों ने राठी को निशाना बनाते हुए अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी पर उसी तरफ गोलियां बरसाईं जिस तरफ राठी बैठे थे।
इस फायरिंग में राठी वाली साइड पर गाड़ी की बॉडी से कुल 6 बुलेट्स आर-पार हो गईं। कुछ गोलियां खिड़की के शीशे को तोड़कर भी राठी को लगीं।
गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे गनमैनों को टारगेट करते हुए जो फायरिंग की गई, उनमें से 4 गोलियां गाड़ी की बॉडी के आरपार हो गईं। कुछ बुलेट्स विंडो के कांच को तोड़कर भी सुरक्षाकर्मियों को लगीं।
सब कुछ इतना जल्दी हुआ कि राठी (Nafe Singh Rathee) या उनके सुरक्षाकर्मियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हमलावरों का टारगेट सीधे नफे सिंह राठी ही थे इसलिए उन्होंने फॉर्च्यूनर गाड़ी पर सामने की तरफ से कोई फायरिंग नहीं की। यही वजह रही कि गाड़ी की विंडशील्ड को इस फायरिंग में कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक राठी (70) एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) में जा रहे थे। रास्ते में झज्जर जिले के बहादुरगढ़ शहर में कार सवार हमलावरों ने उन पर हमला किया। चौटाला ने कहा कि राठी पर गोलियों की बौछार की गई। पुलिस ने राठी पर हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में आगे की जांच की जा रही है। चौटाला ने सरकार पर राठी (Nafe Singh Rathee) की जान को खतरा होने के बावजूद सुरक्षा मुहैया कराने में विफल रहने का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृह मंत्री अनिल विज के इस्तीफे की मांग की।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?