उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) मथुरा ( Mathura)के फरह थाना क्षेत्र में प्रेमिका के हिस्ट्रीशीटर पिता ने कासगंज ( Kasganj ) के एक ट्रांसपोर्टर को स्विफ्ट कार समेत जिंदा जला दिया गया। सुबह पुलिस को घटना कि जानकारी हुई। कार आगरा निवासी उनके एक मित्र की थी। पुलिस स्वजन से मामले में जानकारी कर रही है।
मथुरा ( Mathura)पुलिस ने बताया कि कासगंज के आवास विकास कालोनी निवासी पुष्पेंद्र यादव ट्रांसपोर्टर थे। उनका शव सोमवार सुबह फरह के नगला चंद्रभान गांव में एक कार के अंदर जली हालत में मिला। आशंका जताई जा रही है कि पुष्पेंद्र को यहां लाकर जिंदा जला दिया गया। ये कार पुष्पेंद्र के मित्र आगरा निवासी अजय तोमर की है।पुलिस ने चेसिस नंबर के जरिये गाड़ी मालिक अजय तोमर का पता लगाया।
ट्रांसपोर्टर पुष्पेंद्र यादव के आगरा के सिकंदरा थाने के हिस्ट्रीशीटर की बेटी से प्रेम संबंध थे। मृतक के परिजन ने हत्या करने की आशंका जताई है। इसके बाद पुलिस ने सिकंदरा में हिस्ट्रीसीटर के घर दबिश दी तो परिजन फरार मिले। इससे प्रेमिका के परिजन पर शक गहरा गया है।
मथुरा ( Mathura)पुलिस ने बताया कि पुष्पेंद्र अपनी प्रेमिका को 13 सितंबर 2023 काे फुसलाकर ले गया था। हिल स्टेशन पर उसे होटल में रखा था। प्रेमिका ने वापस आकर आगरा के सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें उसने लिखाया था कि पुष्पेंद्र उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करके ले गया था। होटल में ले जाकर उसने कहा था कि वह उससे शादी करेगा। इसके बाद वह 22 सितंबर उसे अलीगढ़ में छोड़कर चला गया। वहां से वह बुआ के घर चली गई और लौटकर मुकदमा लिखाया।
इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए थे। उसने आरोपी के पक्ष में बयान दिए। इसलिए चार्जशीट नहीं लग सकी थी। आरोपी ने कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे भी ले लिया था। युवती का पिता सिकंदरा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह पेरौल पर जेल से छूटकर बाहर आया है। युवती और उसके पिता के बारे में जानकारी की जा रही है।
पुष्पेंद्र आगरा एत्मादपुर के गांव भागूपुर की द्वारिका धाम कॉलोनी में किराए पर रहते थे। सोमवार को मथुरा ( Mathura)पुलिस यहां भी पहुंची। पुष्पेंद्र के द्वारिका धाम कालोनी स्थित घर पर ताला लगा था। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि उनका किसी से मिलना-जुलना नहीं था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?