पेटीएम ( Paytm ) के संस्थापक (फाउंडर) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) ने सोमवार को पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का चेयरमैन पद छोड़ दिया है। वे बैंक के पार्ट टाइम नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन थे। उनके इस्तीफे के बाद बैंक का नया बोर्ड बनाया गया है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक अब जल्द ही नए चेयरमैन की नियुक्ति की प्रोसेस शुरू करेगा। पेटीएम ने रेगुलेटरी फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवासन श्रीधर, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी देबेंद्रनाथ सारंगी, बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व कार्यकारी निदेशक अशोक कुमार गर्ग और सेवानिवृत्त आईएएस रजनी सेखरी सिब्बल को इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स के तौर पर बोर्ड में शामिल किया गया है। वहीं ओसीएल ने एक बयान में कहा कि विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) ने ट्रांजिशन के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। पीपीबीएल ने हमें बताया है कि वे एक नए चेयरमैन की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू करेंगे।
पेटीएम के संस्थापक विजय (Vijay Shekhar Sharma) के इस्तीफा देने से पहले दो इंडिपेंडेंट डायरेक्टर पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड से इस्तीफा दे चुके हैं। बैंक ऑफ अमेरिका और प्राइस वाटरहाउस कूपर्स (PWC) के पूर्व कार्यकारी शिंजिनी कुमार ने दिसंबर में इस्तीफा दे दिया था। वहीं SBI की पूर्व डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर मंजू अग्रवाल ने भी बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था।
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेगुलेटरी नियमों के उल्लंघन के चलते RBI की कार्रवाई का सामना कर रहा पेटीएम पेमेंट बैंक अपने UPI सर्विस को जारी रखने के लिए देश के चार बड़े बैंकों-एक्सिस बैंक, HDFC बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यस बैंक के साथ पार्टनरशिप करने जा रहा है।
Vijay Shekhar Sharma steps down as part-time non-executive Chairman and Board member of Paytm Payments Bank Ltd (PPBL), Board reconstituted
(file photo) pic.twitter.com/uOTM509BRy
— ANI (@ANI) February 26, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?