राजस्थान ( Rajasthan ) क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के अध्यक्ष वैभव गहलोत (Vaibhav Gehlot)ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।वैभव गहलोत के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने पर इस्तीफा दिया गया है। अविश्वास प्रस्ताव पर 29 जिला सचिव के हस्ताक्षर होने की जानकारी मिल रही है।
वैभव गहलोत (Vaibhav Gehlot)ने एक्स पर अपने इस्तीफे की घोषणा की। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि वैभव ने व्यथित होकर इस्तीफा दिया है।बता दें कि राज्य सरकार की राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद ने शुक्रवार को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम के साथ-साथ राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) के कार्यालय और इसकी अकादमी को सील कर दिया था। राज्य में भाजपा की अगुवाई वाली नई सरकार आने के बाद आरसीए और क्रीड़ा परिषद में हाल ही में काफी तनातनी देखी जा रही थी। वैभव, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे हैं।
बता दें कि 22 फरवरी को आरसीए और खेल परिषद के बीच का एमओयू समाप्त होने पर 23 फरवरी को खेल परिषद ने एसएमएस स्टेडियम से आरसीए को बेदखल कर दिया। आरसीए के ऑफिस को सील कर दिया। साथ ही एसएमएस स्टेडियम के हिस्से से आरसीए का कब्जा भी हटा दिया। साथ ही आरसीए की ओर से संचालित होटल भी छीन लिया था। इस कार्रवाई के दौरान आरसीए के अध्यक्ष वैभव गहलोत, उनकी पत्नी और बेटी भी आरसीए दफ्तर में मौजूद थे। खेल परिषद की कार्रवाई के दौरान तीनों को दफ्तर छोड़कर घर लौटना पड़ा था।
इसके बाद पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने खेल परिषद की इस कार्रवाई को राजनैतिक द्वैषता से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि अगर एमओयू समाप्त होना ही वजह थी। तब भी यह यकायक तालेबंदी के बजाय कानूनी कार्रवाई की जा सकती थी। गहलोत ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से राजस्थान के खेल संघों पर राष्ट्रीय संस्थाओं का भरोसा कम होगा।
वैभव (Vaibhav Gehlot)ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा है कि ‘‘राजस्थान में सरकार बदलने के बाद से आरसीए के साथ एक द्वेष भावना से कार्रवाई करना शुरू किया गया। एक गैर-वाजिब तरीके से जल्दबाजी में आरसीए के दफ्तर की तालेबंदी तक कर दी गई। अब मुझे लक्ष्य बनाकर राजस्थान क्रिकेट संघ में अविश्वास का माहौल बनाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘इससे प्रदेश में क्रिकेट का जो सकारात्मक माहौल बना है उसके खराब होने का भी अंदेशा है।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने बेटे ने कहा कि ‘‘ऐसे में मेरे लिए यह असहनीय है कि राज्य में आईपीएल के मैचों पर कोई संकट आए एवं क्रिकेट को नुकसान हो। प्रदेश के क्रिकेट खेल एवं क्रिकेट खिलाड़ियों को इस स्थिति से बचाने के लिए मैं राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद से स्वेच्छा से इस्तीफा देता हूं।’’
वर्ष 2019 में मैंने राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) के अध्यक्ष के तौर पर निर्वाचित होने के बाद काम करना शुरू किया। सभी जानते हैं कि 2017 में श्री सीपी जोशी के RCA अध्यक्ष बनने से पहले पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान RCA में कैसे हालात थे एवं राजस्थान में क्रिकेट की कैसी…
— Vaibhav Gehlot (@VaibhavGehlot80) February 26, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?