मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के डिंडौरी (Dindori) के बड़झर घाट पर एक पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 14 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। घायलों का इलाज शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। मृतकों में 6 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं।हादसे के शिकार लोग एक गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। हादसे में घायलों का शाहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज चल रहा है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने डिंडौरी (Dindori)हादसे में पिकअप ड्राइवर अजमेर टेकाम निवासी करोंदी को हिरासत में ले लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।पिकअप अजमेर की पत्नी के नाम रजिस्टर्ड है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम ने बताया कि पिकअप अमाही देवरी गांव से मंडला जिले के मसूर घुघरी गांव गई थी। लौटते समय एक टर्निंग पर पिकअप पलटी और 20 फीट नीचे खेत में जा गिरी।
कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि वाहन का बीमा और फिटनेस एक्सपायर हो चुका था। पिकअप वाहन माल ढोने के काम आता है। इससे सवारी ढोने की अनुमति नहीं होती है।
दुर्घटना में मदन सिंह आर्मो 50 वर्ष, पीतम बरकड़े 16 वर्ष, पुन्नू पिता रामलाल 55 वर्ष, भद्दी बाई 35 वर्ष, सेम बाई पति रमेश 40 वर्ष, लाल सिंह 53 वर्ष, मुलिया 60 वर्ष, तितरी बाई 50 वर्ष, सावित्री 55 वर्ष, सरजू 45 वर्ष, रामी बाई 35 वर्ष, बसंती 30 वर्ष,रामवती 30 वर्ष, कृपाल 45 वर्ष की मौके पर मौत हुई है। अधिकांश मृतक अमहाई देवरी निवासी हैं।
डिंडौरी (Dindori)हादसे पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा है कि जांच कराई जा रही है। जबलपुर में उन्होंने कहा, ‘जहां हादसा हुआ, वहां मार्ग पर टर्न बहुत ज्यादा है। दोबारा ऐसी घटना न हो, सरकार इस दिशा में प्रयास कर रही है।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजन और घायलों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 50-50 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की। इधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, कठिन समय में मदद करना हमारा फर्ज बनता है। मृतकों के परिजन को 4-4 लाख और घायलों को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जांच के बाद क्लियर होगा कि ड्राइवर ने दारू पी थी या नहीं। ये उसका निजी वाहन है। इसमें उसके परिवार के लोगों को ही बैठाया गया था।
Prime Minister Narendra Modi expresses his grief over the death of people in the Dindori road accident in Madhya Pradesh.
14 people died and 20 injured after a pick-up vehicle lost control and overturned at Badjhar ghat in Dindori. pic.twitter.com/Ur3UE2e4SW
— ANI (@ANI) February 29, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?