प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi )दो दिन के लिए पश्चिम बंगाल ( West Bengal) के दौरे पर है। शुक्रवार को आरामबाग में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने टीएमसी को आड़े हाथ लिया। पीएम मोदी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ( TMC ) केंद्र की योजनाओं को लागू ही नहीं होने देती है। टीएमसी मुझे दुश्मन मानती है, लेकिन मैं भी बता दूं मैं उनकी गालियों के आगे झुकने वाला नहीं है। जनसभा में पीएम मोदी ने संदेशखाली मामले का जिक्र करते हुए कहा कि टीएमसी नेता ने संदेशखाली में बहनों-बेटियों के साथ दुस्साहस की सारी हदें पार कर दीं। संदेशखाली की घटनाएं शर्म की बात है। बंगाल सरकार ने टीएमसी नेता को बचाने के लिए पूरी शक्ति लगा दी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi )ने आज पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के आरामबाग में 7,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं बंदरगाह, रेल, कच्चे तेल और अपशिष्ट जल शोधन से संबंधित हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से पश्चिम बंगाल और समूचा भारत समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत 2047 में जब स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब तक वह विकसित देश बन जाएगा। श्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों के कल्याण के प्रति समर्पित है।
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी (PM Modi ) ने कहा कि मुझे टीएमसी दुश्मन नंबर बनाती है लेकिन मोदी उनकी गालियों से झुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि लूटने वालों को मैं छोड़ने वाला नहीं हूं। आज बंगाल की जनता मुख्यमंत्री दीदी से पूछ रही है- उनके लिए कुछ लोगों का वोट आपके लिए संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं से भी ज्यादा हो गया। आपको शर्म आनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं ने लाठियां खाईं, मुसीबत झेली। तब कहीं जाकर बंगाल पुलिस को आपकी ताकत के सामने झुककर उस आरोपी (शेख शाहजहां) को गिरफ्तार करना पड़ा। ये करीब दो महीने फरार रहा। कोई तो होगा, जो उसको बचा रहा होगा। क्या ऐसी टीएमसी को माफ करेंगे। यहां मांओं-बहनों के साथ जो हुआ है, उसका बदला लेंगे। हर चोट का जवाब वोट से देना है।
यहां की मुख्यमंत्री भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए धरने पर बैठ जाती हैं। यहां की सरकार चाहती है कि केंद्र की योजनाओं में भी उन्हें खुली लूट करने का मौका मिले। मोदी इनकी मनमानी चलने नहीं दे रहा। इसलिए वे मोदी को दुश्मन नंबर 1 मानती हैं। मैं आपसे पूछता हूं- क्या मैं टीएमसी की लूट चलने दूं? टीएमसी जो कर रही है, क्या मैं करने दूं? ये पैसा आपका है कि नहीं? ये बंगाल के लोगों, आपकी मेहनत का पैसा है कि नहीं? क्या ये औरों को लूटने दूं क्या? अगर मैं लड़ाई लड़ता हूं तो सही करता हूं?
टीएमसी पर तीखा हमला करते हुए जनसभा में पीएम मोदी (PM Modi ) ने कहा कि बंगाल के विकास में टीएमसी पूरी तरह से बाधक है। टीएमसी ने राज्य के गरीबों के घर तक नहीं बनने दिए। यहां तक कि केंद्र की जनकल्याण योजनाओं को टीएमसी ने रोका। आरामबाग में आयोजित रैली में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए भ्रष्टाचारियों, परिवारवादियों और तुष्टिकरण करने वालों का साथ देना, यही एक काम बचा है और यही उनके लिए सबसे बड़ा काम है।
জনহিতকর যে কোনো কাজে পশ্চিমবঙ্গে মমতা দিদির সরকার প্রবল বাধা হয়ে দাঁড়াচ্ছে। pic.twitter.com/vDVpQJrKEH
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?