आगरा (Agra ) में अधिवक्ता सुनील शर्मा की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को घर वालों ने वकील सुनील शर्मा का शव सड़क पर रखकर हंगामा किया। पत्नी की तहरीर पर थाना न्यू आगरा के इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज समेत 10 पुलिस वालों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।इसके बाद अधिकारियों ने थाना प्रभारी राजीव कुमार और दयालबाग चौकी इंचार्ज अनुराग सिंह को निलंबित कर दिया।
परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वो अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। सुनील की पत्नी ने पुलिस पर फ्लैट से नीचे फेंककर हत्या का आरोप लगाया है।
थाना न्यू आगरा में पुलिस ने अधिवक्ता सुनील शर्मा, नितिन वर्मा सहित 6 नामजद और 25 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। युवा अधिवक्ता संघ के संरक्षक सुनील शर्मा ने पुलिस अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखा था। परिजन का कहना है कि उन्होंने दावा किया था कि जमीन उनकी है। उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है। बंधक बनाने के आरोप गलत हैं। इसके बावजूद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। बिना वारंट दबिश देने पहुंची।
पुलिस को देखते ही वकील सुनील शर्मा डर गये और हड़बड़ाहट में बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से गिर गये । जिससे उसकी मौत हो गई। वकील के गिरने का CCTV फुटेज भी सामने आया है।
मृतक सुनील शर्मा की पत्नी सुनीता शर्मा ने तहरीर दी है कि देर रात 10 पुलिसकर्मी उनके घर का दरवाजा तोड़कर घुस गए। उनके पति के साथ मारपीट की। फिर उन्हें घसीटते हुए ले गए और हत्या कर 8वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया।
मृतक वकील के परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज न होने पर पंचनामे के कागज पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया था। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने देर रात 12 बजे परिजनों को समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माने।
इसके बाद अधिकारियों ने थाना प्रभारी राजीव कुमार और दयालबाग चौकी इंचार्ज अनुराग सिंह को निलंबित कर दिया। साथ ही 10 पुलिसकर्मियों पर नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद परिजनों ने पंचनामे पर साइन किए और 25 घंटे बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू हुई।
वकील सुनील शर्मा अपनी पत्नी के साथ मंगलम आधार अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर- 801 में करीब एक महीने से रह रहा था। 1 मार्च की रात करीब 11 बजे एक गाड़ी में पुलिस की टीम अपार्टमेंट पहुंची। पुलिस वाले सीढ़ियों से फ्लैट की ओर जा रहे थे, तभी किसी के नीचे गिरने की आवाज सुनाई दी।
जिसके बाद पुलिसकर्मी गाड़ी में बैठकर वापस जाने लगे। मगर, अपार्टमेंट के लोगों ने पुलिस को रोक लिया। इसके बाद पुलिस वाले घायल सुनील को अपनी गाड़ी से अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
पुलिस ऑफर की वजह से बहुत तेजी दिखा रही थी। सुनील अधिकारियों से मिलकर आए थे। दीवानी में बैठ रहे थे। तब किसी ने थाने नहीं बुलाया। वह थाना न्यू आगरा पहले भी जा चुके थे। पुलिस ने अचानक दबिश क्यों दी? इसके बाद सुनील को मार दिया। वारंट तक नहीं लेकर आई थी।
थाना न्यू आगरा में पंजीकृत अभियोग से संबंधित अभियुक्त की तलाश के दौरान अभियुक्त के घर पर न मिलने व कुछ समय उपरांत अपार्टमेंट के गार्ड द्वारा किसी व्यक्ति के फ्लैट से गिरने की सूचना पर पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर, की जा रही वैधानिक कार्यवाही से संबंधित @DCPCityAgra की बाइट। pic.twitter.com/84QcmrkB7i
— POLICE COMMISSIONERATE AGRA (@agrapolice) March 2, 2024
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?